दुर्गा पूजा का निकला भव्य कलश शोभा यात्रा संवाददाता--मो०शमशाद आलम करगहर -- प्रखंड क्षेत्र में शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार, माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ रविवार को इलाके में नवरात्र का आगाज हो गया। इसके साथ ही गांव से लेकर बाजार तक इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गया है। एक ओर जहां पूजा पंडालों में मां की भव्य प्रतिमा का निर्माण कर पूजन अर्चन का आगाज किया गया है। वहीं दूसरी ओर देवी मंदिरों में आस्था की बारिश हो रहीं है। साथ ही मां के दर्शन को भक्तों की कतार लगने लगी है। शरादरी नवरात्र के अवसर पर इस बार भी मुख्यालय के बाजार में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं श्री दुर्गा पूजा समिति करगहर के द्वारा कलश शोभायात्रा में निकाली गई जिसमे महिलाओं व कन्याओं द्वारा सिर पर लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कांवरिया चालीस फीट के कांवर लेकर बक्सर स्थित गंगा नदी से जल भर कर कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल तक लेकर पहुंचे। इस दौरान डीडे ढोल - ताशा व गाजे - बाजे की धुन पर माता रानी के जयकारे लगते रहे। वहीं करगहर बाजार में दुर्गा पूजा स...