बेतिया जिला की खास खबरें अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ बेतिया बीज वितरण में बरतें पारदर्शिता : सचिव बेतिया बीज वितरण में पारदर्शिता बरतते हुए वास्तवित किसानों को ही इसका लाभ दिया जाय। बीज का वितरण प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में ही किया जायेगा ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो। बीज का वितरण कैंप में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाय तथा इसका फ्लेक्सी-बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाय। डॉ० एन. सरवण कुमार , सचिव , कृषि विभाग , बिहार ने कहा कि अच्छी गुणवता वाली बीज का वितरण करने से उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी तथा किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीज वितरण में किसी भी स्तर पर कोताही या अनियमितता पायी जाती है तो संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। वे समाहरणालय सभागार में आयोजित कृषि पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डीबीटी रजिस्टे ª शन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। कृषि संबंधित सभी योजनाओं का ...