बेतिया जिला की खास खबरें आर सिटी न्यूज़ सच तो दिखेगा_________ ब्यूरो चीफ बेतिया / अश्वनी सिंह नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर भड़के ग्रामीण, स्थल जाँच को पहुँचे जेई Ø लोकल सफेद बालू और पीले ईंट से हो रहा है नाली निर्माण Ø पंचायत के कार्यों में लाखों का घोटाला नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत मलदहिया पंचायत वार्ड नंबर दो में नाली गली योजना की हो रहे निर्माण कार्यों में भारी अनिमियता का विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है की जब हम वहाँ पहुँचकर देखें तो साढ़े सात तगाड़ी बालू में एक तागाड़ी सीमेंट मिलाकर मटेरियल तैयार किया जा रहा है, वहीँ जिस ईट का प्रयोग किया जा रहा है, वो दो न० ईट का प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य की सूचना ग्रामीण संजीव राय ने लेकर कनीय अभियंता से बात की तो कनीय अभियंता ने बताया की ये ...