ऑल इंडिया गद्दी यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया गद्दी समाज के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस 


बेतिया। ऑल इंडिया गद्दी यूथ फेडरेशन एवं ऑल इंडिया गद्दी समाज के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 18 अगस्त (रविवार) के दिन किया गया। इस द्वितीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेन्द्र झा, जिला प्रभागीय न्यायाधीश (एसडीएम) विद्यानाथ पासवान शामिल हुए। वही इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी की उपस्थिति हुई तथा गणमान्य अतिथियों में समाजिक कार्यकर्ता एवं जदयू नेत्री सुरैया साहेब, नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक अफाक हैदर, धरनी घर सेवा संस्थान के निदेशक सच्चिदानंद ठाकुर, व कुमारी सीमा आदि कई गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस सभा की अध्यक्षता ऑल इंडिया गद्दी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इमामुद्दीन गद्दी ने किया, तथा कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य को बुके, फुल माला तथा सौल द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं उच्च शिक्षा का विस्तार आदि पर सभी अतिथियों द्वारा संबोधन किया गया। वही समाज में इन बाल विवाह के प्रथा चलन को घृणित माना गया है, जिसे अब के समाज में बहुत कम देखा जा रहा है। यह शायद हमारी समाज की एकता, अखंडता एवं विशेष बल का नतीजा है जिसे हमारे समाज ने इस बाल विवाह की प्रथा चलन को अपने स्तर से बहुत दबाया और दहेज प्रथा भी समाज में एक अपराध के रूप में समझा जाता है, जो बतौर सही माना जा रहा है। यह प्रथा आज बृहद रूप ले चुकी है, जो नहीं होना चाहिए। इसकी एक सीमा होनी चाहिए, जिसके अनुरूप हम सारे समाज को चलना चाहिए एवं उच्च शिक्षा से सबों का विकास होगा। यह केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी व सुदूर के क्षेत्रों में भी जहां शिक्षा का अस्तित्व बहुत ही नगण्य है। हमें उन जगहों पर जाकर वहां शिक्षा का स्तर ऊपर बढ़ाना होगा एवं बाल विवाह दहेज प्रथा ऐसे विषयों को भी जागरूक समाज में करना होगा। जिससे समाज के लोग भली-भांति इस मुद्दों से रूबरू हो। ऐसे इन सभी बातों से संबोधन करते हुए सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने काफी सारी चर्चा की। मौके पर उपस्थित प्रदेश संयोजक नौशाद अंजुम, जिला अध्यक्ष बरकात अहमद, जिला महासचिव शरीफ आलम, जिला उपाध्यक्ष साजिद उर्फ साधु, इमरान गद्दी, इरफान, फिरोज, मोहम्मद आलम, इजहार हुसैन, आसिफ इजहार, आफताब अहमद, अब्दुल गद्दी आदि सैकडौं की संख्या में लोगों की उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर