पंचायत भवन परिसर में भुमिदाता के परिजनों द्वारा नेव काटने को लेकर मचा बवाल।




लौरिया। प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन परिसर में भुमिदाता के परिजनों द्वारा नेव काटने को लेकर मचा बवाल।
मुखिया के सूचना पर पहुचे अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष।
मुखीया प्रतिनिधी विपीन साहनी व अंचलाधिकारी संजय सिन्हा में हुई तीखी बहस।
मुखीया सहित अन्य जनप्रतिनिधीयो एवं ग्रामीणो का कहना था की जब भुमिदाता जमीन पंचायत भवन व सार्वजनिक उपयोग हेतु जमीन दे दिये। उक्त जमीन पर पंचायत भवन का र्निमाण भी हो चुका है। तो उनके परिजन ताजबर्दस्ती परिसर में नेव क्यों काट रहे हैं। हालाकी मुखीया ने परिसर में नेव काटने से रोक कर, प्रशासन को सुचना दिया।
बीडीओ पुनम कुमारी, अंचलाधिकारी संजय सिन्हा, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट  परिसर में पहुंचकर उक्त जगह का निरीक्षण कर,  शांती ब्यवस्था कायम रखने की बात कही।
वहीं मुखीया प्रतिनिधी का कहना था की, इसी परिसर में अस्पताल बनना था परंतु अंचल प्रशासन की लापरवाही से जनता बाजार में अस्पताल का कार्य र्निमाणाधीन है।
अगर पंचायत भवन परिसर में नींव काटकर दिवाल जोड़ा जायेगा तो इसका विरोध तो होगा ही।
वहीं अंचलाधिकारी ने मुखीया  को कार्यालय बुलाकर      जांच-पड़ताल करने की बात कही।
वहीं थानाध्यक्ष ने विधी व्यवस्था संसाधन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर