मझौलिया में आधार केंद्र बंद होने से हो रही है परेशानी
मझौलिया में आधार सॉफ्टवेयर करप्ट होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों में काफी परेशानियां हो रही है। आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और अन्य ग़लतियां ठीक करवाने के लिए लोगो को दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्कूल में प्रवेश और छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड अनिवार्य बनी हुई है। आधार सेंटर खुलने का इंतजार करते दिखे ।गौरतलब है कि एक दूसरे से लोग पूछते दिखे की आधार सेंटर कब खुलेगा। पहचान या पते के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता बढ़ती जा रही है। वही कंप्यूटर संचालक पवन कुमार ने बताया कि सॉफ्टवेयर करप्ट होने के कारण यह परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों से बताया कि आपसभी जिलामुख्यालय बेतिया ब्लॉक ,डी आर सी सी भवन चेक पोस्ट, अनुमंडल बेतिया एवं कलेक्ट्रेयट से आधार कार्ड बनवा सकते है ।

Comments
Post a Comment