अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान टी0पी0 वर्मा महाविद्यालय में प्रारम्भ हुआ। अभियान में महाविद्यालय के सैकड़ो छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। 20 अगस्त से gvशुरू हो रहे महादस्यता अभियान का शुभारम्भ नगर सदयता प्रमुख आशीष कुमार ठाकुर ने किया।
उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों को सम्बोधित करते हुए संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि एबीवीपी संगठन छात्र-छात्राओं के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर है। उन्होंने नए सदस्यों को विद्यार्थी परिषद के विचारों से अवगत भी कराया। साथ ही, विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति की जानकारी भी दी। कॉलेज सदस्यता प्रभारी आशीष कुमार एवम सह सदस्यता प्रभारी सागर राज ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव सिर्फ विद्यार्थी परिषद को ही प्राप्त है। इस संगठन की सक्रियता कॉलेज कैंपस के साथ समाजिक क्षेत्र में वर्षभर रहती है। जिसके चलते संगठन में तीस लाख से अधिक सदस्य शामिल हैं। अंत में उन्होंने सदस्यों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान भी किया। नगर सह सदस्यता प्रभारी अंकित तिवारी ने कहा कि नरकटियागंज के हर शिक्षण-संस्थान एवम लॉज में विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान चलाएगी एवम छात्रों को इस राष्ट्रवादी संगठन का सदस्य बनाएगी।इस साल नरकटियागंज में 3500 सदस्य बनने का लक्ष्य विद्यार्थी परिषद ने रखा है।इस अवसर पे नगर अध्यक्ष अशोक कॉलेज अध्यक्ष साजन सिंह कुमार,नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ,कन्हैया कुमार, राहुल कुमार,मनीष कुमार,अटल भारती, उत्पल पराशर समेत अन्य थे

Comments
Post a Comment