बेतिया जिला की खास खबरें
आर सिटी न्यूज़ सच तो दिखेगा_________
ब्यूरो चीफ बेतिया / अश्वनी सिंह
नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर भड़के ग्रामीण, स्थल जाँच को पहुँचे जेई
Ø लोकल सफेद बालू और पीले ईंट से हो रहा है नाली निर्माण
Ø पंचायत के कार्यों में लाखों का घोटाला
नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत मलदहिया पंचायत वार्ड नंबर दो में नाली गली योजना की हो रहे निर्माण कार्यों में भारी अनिमियता का विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है की जब हम वहाँ पहुँचकर देखें तो साढ़े सात तगाड़ी बालू में एक तागाड़ी सीमेंट मिलाकर मटेरियल तैयार किया जा रहा है, वहीँ जिस ईट का प्रयोग किया जा रहा है, वो दो न० ईट का प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य की सूचना ग्रामीण संजीव राय ने लेकर कनीय अभियंता से बात की तो कनीय अभियंता ने बताया की ये पंचायत मेरे देखरेख में नहीं है. उस पंचायत से मेरा तबादला हो गया है। तत्पश्चात संजीव राय ने बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी को दूरभाष पर सूचना दिया, लेकिन बीडीओ श्री त्रिपाठी के बातों से लगा कि जाँच करने को लेकर ठोस कदम उठाता न देख, उसके बाद संजीव राय ने नरकटियागंज एसडीएम चंदन चौहान को सारी वस्तु स्थिति के बारे में दूरभाष पर अवगत कराया. वस्तु स्थिति को जानने के बाद एसडीएम चंदन चौहान ने संजीव राय से कहा की हो रहे कार्यों का बीडीओ मेरे पास भेजिए. संजीव राय ने वीडियो उनके व्हाट्सएप पर भेजा. उसके बाद कुछ ही घंटों के बाद कनीय अभियंता कुंदन कुमार निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की. जांच में उन्हें दो नंबर का ईट और सफेद बालू मिला तथा निर्मित मैटेरियल में भारी अनिमियता पाई गई. कुंदन कुमार ने सफेद बालू को लेकर सैंपल के तौर पर चले आये है, जब ग्रामीण संजीव कुमार ने कनीय अभियंता से पूछा कि इस कार्य का एस्टीमेट कैसा हैं बताये. इस पर कनीय अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि एस्टीमेट मेरे पास नहीं रहता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मलदहिया पंचायत में सरकारी रुपयों को लेकर बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, अगर वरीय अधिकारी द्वारा हो रहे कार्यों की जाँच किया जाए, तो भ्रष्टाचार का पुलिंदा खुल जाएगा. वहीँ इधर बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि योजना में अनियमितता बरतने वालों पर नकेल कसी जा रही है, किसी को बख्सा नहीं जाएगा. मौके पर जाँच के समय मकसूद आलम, गोविंद राय, महताब अहमद, रिजवान अंसारी, कलाम अंसारी, हारुन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।
तेज रफ्तार का कहर टेम्पू स्कूटी की टक्कर में शिक्षिका घायल, बेतिया रेफर
नरकटियागंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रवि पेट्रोलियम के समीप एक भीषण दुर्घटना हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि टेम्पू व स्कूटी की साइड लेने के टेम्पू वाले द्रारा ओवरटेक करने के क्रम में आपस में भीड़ गयी। तभी स्कूटी चालक मौके पर ही गिर गई और गंभीर रूप से चोटिल हो गई. वहीँ चोटिल शिक्षिका की पहचान अनुपमा कुमारी पति जुगनू कुमार माधोपुर, गौनाहा प्रखंड के रूप में हुई है। अनुपमा कुमारी मुरली भरहवा में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है, जो स्कूल बंद होने के बाद नरकटियागंज पानी टंकी अपने निवास की ओर जा रही थीं । उसी क्रम में रवि पेट्रोलियम पुरानी बाजार के पास उनकी स्कूटी को एक अज्ञात टेम्पू ने ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मारी. जिसमे स्कूटी सवार शिक्षिका दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें अनुपमा कुमारी को गंभीर चोट आई है, वहीँ दुर्घटना के दौरान सिर एव कान फट गया है और दाहिना हाथ टूट गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज लाया गया, स्थिति को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया है। वहीँ टेम्पू चालक मौके का फायदा उठा टेम्पू लेकर मौके से फरार हो गया है। सूचना पाकर मामले में शिकारपुर पुलिस छानबीन करने से घटना स्थल पहुँची तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ करने में जुटी हैं।
अभाविप ने हाई स्कूल में चलाया सदस्यता अभियान, 200 छात्रों ने की सदस्यता ग्रहण
नरकटियागंज गुरुवार के रोज मिल हाई स्कूल नरकटियागंज में अभाविप की नरकटियागंज इकाई द्रारा रौशन कुमार की अध्यक्षता में महासदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर चीनी मिल हाई स्कूल के करीब 200 छात्रों को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता दिलवाई गयी। इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर रहे सह सदस्यता प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है एवम इससे जुड़े छात्र आज देश के हर क्षेत्र मे नेतृत्व कर रहे है। विद्यार्थी परिषद छात्रों को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि जिस तरस से छात्रों में विद्यार्थी परिषद में जुड़ने को लेकर उत्साह है उससे देख कर लगता है कि हम तय समय से पहले ही अपने सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। विद्यार्थी परिषद के पूर्व में छात्र हित एवम समाजिक हित मे किये गए कार्यो का परिणाम ही है, कि आज छात्र पूरे देश मे भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद से जुड़ रहे है। नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद रेलवे हाई स्कूल, मतीसरा कुँवर हाई स्कूल एवं कोचिंग संस्थानों में भी अपने सदस्यता का अभियान चलाएगी एवं छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जोड़ेगी। इस अवसर पर नगर सदस्यता प्रभारी आशीष ठाकुर, कॉलेज अध्यक्ष साजन सिंह सह सदस्यता प्रभारी सागर राज, कॉलेज सदस्यता प्रभारी आशीष कुमार, राघवेंद्र तिवारी, अमन कुमार, शिबू तिवारी, मुकेश सिंह समेत अन्य थे।
अश्लील मैसेज भेजने मामले में पिता ने चार लोगों के विरुद्ध कराई प्राथमिकी दर्ज
गौनाहा पिता के मोबाइल पर बेटी का अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गौनाहा थाना क्षेत्र के एक गाँव के चार लोगों को नामजद किया गया है। इस संबंध में लड़की के पिता इरशाद अहमद ने गौनाहा थाना में एफ.आई.आर दर्ज कराई है। जिसमे उनका कहना है कि थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का एक लड़का शाहिद हुसैन द्वारा मेरी बेटी के बारे में अश्लील मैसेज मेरे मोबाइल पर भेज गया है। उक्त लड़के द्वारा कई बार मेरे लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया। जब मेरे द्वारा उस मनचले लड़के को डांट-फटकार लगाई गई तो उसके द्वारा मेरी लड़की का अपहरण कर लेने तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी गयी। इस घटना को लेकर उक्त बातें गांव के शाजिद हुसैन, शाक़िर हुसैन, माजिद हुसैन सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रामअयोध्या पासवान का कहना है कि लड़की के पिता के मोबाइल पर जो अश्लील मैसेज भेजा गया है उस मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में अग्रतर कार्यवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोप प्रत्यारोप के बीच फँसी लाभुक, इंदिरा आवास में मिलीभगत से फर्जीवाड़े की शिकार हुई लाभुक
गौनाहा प्रखंड के डरौल पंचायत के वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य सराजुल अंसारी विवादों के घेरे में शाहजहाँ खातुन, नजमा खातुन के आवेदन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जाँच प्रक्रिया के करवाई करने की बात बताई. इधर फिर नजमा खातुन, शाहजहाँ खातुन शपथ पत्र नवल किशोर प्रसाद कार्यपालक पदाधिकारी के यहाँ देकर अपने शपथपत्र में कहीं है कि डरौल के वार्ड सदस्य सराजुल अंसारी तथा सीएसपी संचालक अमन राय, इंदिरा आवास सहायक सोनु पासवान एवं सत्य प्रकाश गौतम के मिलीभगत कर रुपया निकासी कर लेने का आरोप लगाई थी. यह आरोप में गाँव के लोगो के बहकावें में आकर कर दी, क्योंकि मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूँ. मेरे खाता में जो राशि आया है, वह मुझे प्राप्त है. यह शपथ पत्र प्रखंड कार्यालय में आने के बाद कई अटकलें लगाई जा रही है, क्योंकि वार्ड सदस्य सराजुउल अंसारी वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य है, लेकिन लाभुक नजमा खातुन, शहजादा खातुन दोनों वार्ड संख्या 9 के निवासी है. सच्चाई की जाँच की जा रही है, इधर सराजुल अंसारी ने बताया कि एक साजिश के तहत हमें फँसाने का काम किया जा रहा है।
शॉट-सर्किट से लगी आग, चार घर जलकर राख
गौनाहा प्रखण्ड के बेलवा बहुअरी गाँव में बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे घर में बिजली के शॉट-सर्किट से आग लगी, आग से चार घर जल कर राख हो गए है, जिससे करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। आग लगने से सुभाष यादव, दीनानाथ यादव, उमेश यादव व सुरेश यादव का घर राख हुआ है। आग लगते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष रामअयोध्या पासवान को दी। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अग्निशमक यंत्र को घटना स्थल पर भेजा। परंतु डीजल व पानी के अभाव में 45 मिनट अग्निशमक यंत्र चलकर बन्द हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उक्त अगलगी में सुभाष यादव का नगदी दस हजार रुपये तथा सुरेश यादव का पाँच हजार रुपये जल गया। शेष चारों भाई का चौकी, कपड़ा, चावल, दाल, गेहूँ, आटा, पंखा सहित सभी समान जल कर राख हो गया। इधर सीओ का कहना है कि घटना स्थल पर संबंधित राजस्व कर्मचारी भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव के द्रारा 9800 का चेक दिया गया।
96 लाख रुपये की महत्वाकांक्षी योजना से मिलेगी नगरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति
बेतिया सभापति द्वारा 96 लाख रुपये से हो रही शहर की महत्वाकांक्षी योजना सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़क चौड़ीकरण करने के उद्देश्य से आलोक भारती चौक से भाया भोला एम पी चौक, इमली चौक, कम्युनिस्ट पार्टी चौक होते हुए सागर पोखरा चौक तक एवं इमली चौक से पीपल चौक होते हुए गणेश चौक तक सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाकर सड़क चौड़ीकरण के हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। साथ ही चार अमीनों की टीम को इन्हीं सड़कों पर अतिक्रमण की नापी, निशान एवं प्रतिवेदन सौंपने का भी निर्देश दिया। मौके पर कनीय अभियंता सुजय सुमन मुस्तैद रहें। सभापति श्रीमती सिकारिया द्वारा बताया गया कि मंगलपुर पुल बन जाने से उत्तर प्रदेश जाने वालों को आसानी एवं समय की बचत होती है। अपने जिले के लोग या अन्य लोग भी गोरखपुर से ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने के लिए भी इसी सड़क द्वारा सफर करते हैं. इस सड़क के अतिक्रमण एवं जाम के चलते उनका एवं आम जन का भी काफी समय खराब होता है, अतः इन सभी सड़कों को पेवर ब्लॉक लगाकर चौड़ा किया जा रहा है, ताकि आवागमन करने वाली आम जनता को जाम का सामना न करना पड़े।
मुख्य नाले पर कब्जा करने में 21 अतिक्रमणकारी चिन्हित, अतिक्रमण के खिलाफ नप प्रशासन ने दिखाए कड़े तेवर
बेतिया नगर प्रशासन के वार्ड 24 में स्थित 18 से 38 फिट चौड़ा मुख्य अब महज 9 से 14 फ़ीट ही बच गया है। मुख्य नाले के अंदर अतिक्रमण कर दशकों से बनी तीन दुकानों के अलावें 18 अन्य अतिक्रमणकारी वर्षों से बेरोकटोक काबिज रहे हैं। नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया की सख्ती के बाद शुरू हुई उनके गृह वार्ड 24 से पैमाइश की रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य नाले का अतिक्रमण कर लाखों की कमाई करने वालो में दो पूर्व नगर पार्षद भी शामिल हैं। सभापति श्रीमती सिकारिया ने बताया कि होटल मंगल श्री और श्री राम फार्मा दवा दुकान चला रहे इन पूर्व नगर पार्षदों के अलावें अतिक्रमणकारियों की सूची में आधे दर्जन नाम लाखों के कारोबारी व अन्य नामी गिरामी लोगों के भी शामिल हैं। नप सभापति ने बताया कि डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे जी द्वारा गठित अमीनों के विशेष विशेष कार्यबल द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के क्रम संख्या 18 पर श्री राम फार्मा, नारायण होमियो फार्मेसी एवं सागर कम्युनिकेशन तीनो दुकानो का निर्माण पूर्णतया मुख्य नाले के अंदर पाया गया है। इसी आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्य नाले की जमीन के काफी बड़े हिस्से पर बने होटल मंगल श्री के मालिक के अलावें मुख्य नाले पर कब्जा करके, उसके ऊपर बनी तीनों दुकानों के साथ अन्य को नोटिस जारी करके अपना अतिक्रमण खुद से हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर नप प्रशासन जिला प्रशासन का सहयोग लेकर अतिक्रमित मकान, दुकानों को हटाने की कार्रवाई करेगा।
विकास कार्यों की हो औचक निरीक्षण, बयाँ होगी दास्तान
रामनगर जिले के चर्चित नगर पंचायत रामनगर अपने स्थापना काल से लेकर आज तक हो रहे विकास-कार्यो की जाँच की जाए तो सरकारी राशि की लूट-पाट की कहानी बयाँ होगी। प्रत्येक वार्ड में हो रहे विकास-कार्यो की सूक्षम समीक्षा की जरूरत है वार्ड संख्या 9 (नौ) में मुख्य पथ रामनगर में जोड़ने वाला रास्ता में हो रहे नाला निर्माण कार्य में गुणवता रहे यही साधारण लोगों का मानना है. सोमेश्वर साहित्य परिषद परिसर से सुन्दर चौक तक का पूर्व में निर्मित नाला का ईंट जो प्रयोग के लायक है। क्या उसे प्राक्कलन राशि में कर सरकारी राजस्व बचाया जा रहा है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मे नाला निर्माण में प्रयोग ईंट को रहस्यमय बनाया जा रहा है. निर्माण स्थल पर न तो प्राक्कलन का बोर्ड है। है और ना ही नगर पंचायत रामनगर कर्मी वैसे नगर में नगर पंचायत में पदस्थापित अधिकारी नगर प्रशासक और सिटी मैनेजर (प्रभार) के साथ ही जनप्रतिनिधि मी मौजूद हैं लेकिन नगर पंचायत रामनगर आज भी मूलभूत सुविधा सड़क से वंचित है। प्रमाणस्वरूप वार्ड संख्या एक ( 1 ) में प्रिंस मोहन विक्रम शाह महाविघालय का रास्ता आज दशकों से निर्माण की बांट जोह रहा है। नगर के प्रबुद्धजनों का जिला प्रशासन से अनुरोध है कि विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाए।
चन्द्रहा में रहस्मय तरीके से 21 वर्षीय युवक की हत्या
चौतरवा बुथवरिया बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के बथवरिया थाना क्षेत्र के चन्द्रहा रूपवलिया पंचायत के चन्द्रहा गाँव के रामप्रवेश पासवान के 21 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान उर्फ सरल पासवान की अज्ञात अपराधियों ने कल दिन बुधवार की शाम हत्या कर दी। वहीँ मृतक का चचेरा भाई संजय पासवान ने बताया कि बुधवार के दिन में वह मवेशी के लिए चारा लाने के लिए हरनहिया सरेह में गया था। वहीँ देर शाम तक जब सुनील घर नही आया तो परिवार के लोगों ने सुनील की खोजबीन शुरू किया।तो सुनील का मृत अवस्था मे बगल के गन्ना के खेत मे मिला।वही बुथवरिया थाना को सूचित किया गया मौके पर बुथवरिया थाना की पुलिस ने पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया। बथवरिया थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही हैं। वहीँ अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छपमारी जगह जगह कर रही है।
वन पोषक के लिए मजदूर महिलाओं ने किया आवेदन
Ø मनरेगा के तहत पौधारोपण व विधालय चारदीवारी से मजदूरों में खुशी की लहर
नौतन वर्षो से बंद मनरेगा के तहत कार्य शुरू होने से मजदूर महिला और पुरुषो मे खुशी की लहर दौड़ने लगी है । महिलाओ कार्यालय मे वन पोषक के लिए आवेदन जमा किया। मजदूर महिला मालती देवी, मीना देवी, लाखपतिया देवी, उर्मिला देवी, मोती देवी, सुगान्ती देवी, बिजली देवी, चरावती देवी आदि ने खुशी जाहिर करते बताया कि सरकार और जिला पदाधिकारी ने वन महोत्सव सह सघन हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण व मनरेगा के तहत विधालय चारदीवारी कार्य शुरू कराकर हम मजदूर को रोजगार देने का काम किया है। सरकार का यह कदम हम गरीब मजदूरों के लिए वरदान साबित होगा । वहीँ मनरेगा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक मे रोजगार सेवक के द्वारा चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है । इससे सभी पंचायतो मे मजदूरो को रोजगार का मौका मिलेगा । और प्राकृतिक संतुलन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण मे उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी ।
झोलाछाप चिकित्सकों की बढ़ती तादाद से मरीज हलकान
Ø प्रखंड के हर चौक चौराहों पर धड़ल्लें से संचालित है निजी क्लिनिक
नौतन प्रखंड मुख्यालय से लेकर सभी हाट बजारो व चौक चौराहों पर झोला छाप चिकित्सको की खुब चांदी कट रही है। ये चिकित्सक गरीब मरीजों को बहला कर गलत गलत बिमारी का नाम रख उन्हे लुटने का काम कर रहे है। इलाज कराने आते जब मरीजों की हालत खराब हो जाती है तो ये चिकित्सक उन्हे बेतिया रेफर कर देते है।बिना डिग्री के ये डाँक्टर गरीब मरीजो से अच्छी रकम लेते है जिससे गरीब मरीजों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आलम यह है कि आज प्रखंड के हर चौक चौराहों पर बडी आसानी से ये चिकित्सक अपनी रोजगार को बेखौफ चला रहे है। विभागीय लापरवाही कहे या उदासीनता की इस दिशा में प्रशासन व विभाग मौन बैठा है, जिससे झोला छाप चिकित्सकों का मनोबल और बढ़ गया है। बरसात के मौसम मे खासकर बुखार व जुखाम से ज्यादातर लोग परेशान रह रहे है। ऐसे इन झोला छाप चिकित्सकों की खूब चाँदी कट रही है। प्रखंड मुख्यालय सहित मंगलपुर बजार, गहिरी, शिवराजपुर, जगदीशपुर, डबरिया, तेल्हुआ तथा मछरगांवा सहित सभी चौक चौराहों पर बड़ी आसानी से ये चिकित्सक अपनी दुकान खोल लोगो से पैसे ठगने के काम मे व्यस्त है, लेकिन विभाग मौन है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो बड़े-बड़े मामले को भी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ये चिकित्सक रफा दफा कर देते है। वहीँ इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डाँ० शंकर रजक ने बताया कि इस दिशा में विभाग द्वारा टीम का गठन किया गया है. बहुत जल्द ही ऐसे चिकित्सकों को चिन्हित कर कारवाई किया जाएगा।
सदर अनुमंडल कार्यालय से हो रही अवैध उगाही, प्रशासन मौन
बेतिया जिला मुख्यालय बेतिया पश्चिम चंपारण के सदर अनुमंडल कार्यालय में हो रही सरकारी शुल्क के बावजूद अवैध उगाही का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा वंशावली, आरक्षण प्रमाण पत्र जैसे अन्य कागजात देने के समय अवैध उगाही की जा रही है। जब इस बारे में बेतिया सदर एसडीओ से फोन पर बात हुई तो उन्हें बताया कि मुझे इस बात की कोई खबर नहीं है। क्या बेतिया एसडीओ के नाक के नीचे हो रही अवैध उगाही और वह इस मामले से पल्ला झाड़ते दिख रहे है उगाही करने वाला व्यक्ति अपना नाम विमल सिंह बता रहा है और खुद को सेना निबृत बता रहा है। हालांकि इसकी वायरल वीडियो की सूचना सदर एसडीओ को दे दी गई है, देखना तो यह है कि इस पर क्या कार्रवाई की जा रही हैं। बहरहाल एसडीओ ने बताया कि विडियो की सत्यता के आधार पर मामले की जाँचकर अग्रेतर कार्यवाई की जाएगी।
षड्यंत्र के तहत तोड़ा गया दुग्ध संग्राहक एवं राधा कृष्ण मंदिर केंद्र : रणकौशल
बेतिया दूध व्यापारियों के लिए पटना जंक्शन पर स्थित दुग्ध संग्राहक केंद्र एवं राधा कृष्ण मंदिर को एक षड्यंत्र के तहत रातों-रात तोड़ दिया गया। जहाँ पर हजारों लोगों को रोजगार मिलता था तथा आम गरीब अपना पालन पोषण करते थे। उसे वहाँ से हटाना एक गैर जिम्मेदाराना हरकत है। वहीं दूसरी ओर मछली मंडी जो हड़ताली मोड़ के पास था ।उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। उक्त बातें स्थानीय राज देवड़ी स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में गुरुवार को रण कौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही ।श्री सिंह ने आगे कहा कि पिछले दिनों बिहार सरकार के द्वारा पटना जंक्शन के बगल में कई वर्षों से सरकारी दुग्ध संघ ग्राहक केंद्र स्थापित था एवं राधा कृष्ण मंदिर था। उसे तोड़ दिया गया तथा भगवान की मूर्ति को गायब कर दिया गया। उक्त मंदिर को तोड़कर लाखों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। बेघर लोगों को स्थापित करने तक तथा रात के अंधेरे में कानून हाथ में लेकर लोगों के आस्था एवं रोजगार छीनने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए। राष्ट्रीय जनता दल पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक इसके लिए आंदोलन करेगी। यह सिर्फ धार्मिक न्यास बोर्ड सरकार द्वारा निर्मित है जिसके आजीवन अध्यक्ष किशोर कुणाल है। उन्हीं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी जिला अध्यक्ष रणविजय यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, नीरज कुमार तिवारी, संजय कुमार यादव, विजय प्रकाश यादव, मनोज यादव, मंसूरा आलम, कृष्ण मोहन यादव, शंभू प्रसाद यादव, मनोज यादव, मुंशी ठाकुर सहित कई उपस्थित रहे।
डूबते हुए वृद्ध की युवकों ने बचाई जान, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने किया बगहा रेफर
बाल्मीकिनगर क्षेत्र के 3rd पुल चौक के समीप शौच के उपरांत आलमगीर बेतिया निवासी मुख्य तिरहुत नाहर में गिर गया जिस को डूबते हुए स्थानीय युवकों ने छलांग लगाकर निकाला उसके हालत को देखते हुए स्थानीय युवकों ने स्थानीय थाना बाल्मीकि नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार को इसकी सूचना दी. जहाँ पहुँचकर स्थानीय प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने वृद्ध को अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में ले गए. जहाँ पर डॉक्टरों ने स्थिति को भांपते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चलें कि उक्त वृद्ध सोच के उपरांत शुद्धीकरण के लिए मुख्य तिरहुत नहर में गया जहां संतुलन बिगड़ने के कारण वह बहती हुई तेज धार में फिसल गया जिससे वह डूबने की स्थिति में आ गया, तब तक वहाँ खड़े कुछ युवक जिनका नाम सैफ अली कुरेशी रिलायंस और अनवर अली ने अपनी जान की बाजी को लगाते हुए मुख्य तिरहुत नहर में छलांग लगाकर वृद्ध व्यक्ति को बाहर निकाला। तत्पश्चात युवकों ने पुलिस की मदद से उस वृद्ध व्यक्ति को स्थानीय अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बाल्मीकिनगर ले गए, जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चलें कि उक्त वृद्ध व्यक्ति के साथ है. स्थानीय बाल्मीकिनगर थाना के एक पुलिस भी अनुभव अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचा है. जहाँ पर उक्त वृद्ध की इलाज चल रही है। वहीं दूसरी ओर बाल्मीकि नगर उप डाकघर के समीप एक लंगूर के बच्चे की बिजली के चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि स्थानीय लोगों ने की है। बताते चलें कि स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त लंगूर पेड़ से छलांग लगाते हुए उप डाकघर के समीप से गुजर रही बिजली के तार पर जाकर बैठ गया जहां बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई. यह घटना सुनकर बाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के वनपाल विजय कुमार पाठक अपने वन कर्मियों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और उक्त लंगूर के मौत के बाद वन कर्मियों की सहायता से जंगल में दफना दिया गया।
प्राथमिकी दर्ज होने के 5 महीना के बाद अभियुक्त गिरफ्तार
बेतिया स्थानीय थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ला के रहने वाले, शेख मैंचु को नगर पुलिस ने चेक बाउंस होने के मामले में एक प्राथमिकी मार्च में दर्ज की गई थी. 5 महीना बीतने के बाद नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बारे में पता चला है कि अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली चौक के बद्रीनारायण ने विगत मार्च माह में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज कराने का मुख्य कारण चेक बाउंस का मामला बताया गया है, पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए बहुत दिनों से तलाश कर रही थी नगर थाना अध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने संवाददाता को बताया कि अभियुक्त ने 5 माह पहले पीड़ित को एक चेक दिया था जो बैंक के माध्यम से बाउंस हो गया था. इसी क्रम में प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत नगर पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।
भाभी पर देवर का प्रहार, गलत संबंध में नाकामी बना मुख्य कारण
बेतिया स्थानीय थाना क्षेत्र के बसवरिया मोहल्ले में एक देवर ने अपनी भाभी पर पिटाई करने का मामला सामने आया है, संवाददाता को पता चला है कि घटना का मुख्य कारण भाभी द्वारा किवाड़ खोल कर सोने से इनकार करने पर एवं गलत संबंध बनाने में नाकाम होने पर देवर ने भाभी के साथ प्रहार करके जख्मी कर दिया है, मामले में संवाददाता को पता चला है कि बसवरिया निवासी राजू शर्मा की पत्नी किरण देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, थानाध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने बताया कि किरण देवी के बयान पर उसके देवर पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा, सास आशा देवी, रंभा देवी, पिंकी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी को गिरफ्तार करने का पुलिस कोशिश कर रही है, समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित जननी सूर्या क्लिनिक में शिविर आयोजन
.
रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित जननी सूर्या क्लिनिक आज बुधवार को शिविर लगा कर 41 महिलाओं का पंजीकरण किया जिसमें 39 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद ही मरीजों का ऑपरेशन कर मरीजों को बाहर के बरामदे और बाथरूम के पास फर्श पर लाकर फेंक दिया गया। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था की यह मरीज इंसान नहीं भेड़ बकरी हैं।इस भयंकर गर्मी में मरीजों का हाल गर्मी के कारण बद से बतर होते जा रहा था । इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। जहां मरीज पड़े हुए थे वहां ना पंखे की व्यवस्था थी ना हीं बिछावन की। मरीजों के परिवार वाले मरीजों के राहत के लिए हाथों से लगातार हाथ वाला पंखा डूला रहे थे। एक वार्ड ऐसा भी था जिसमें दो-चार बेड तो थी मगर वहां भी पंखा चलने से नदारद रहा । मरीजों के रहने के लिए जितनी पर्याप्त मात्रा थी उसको ध्यान रखकर ही ऑपरेशन किया जाना चाहिए था। यह कहां की मानसिकता है की ऑपरेशन करने के बाद 39 लोगों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है आखिर यह सुशासन के सरकार में किसका शासन चल रहा है क्या इसको रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। क्या अस्पताल प्रशासन की मरीजों के हिफाजत के लिए कोई जिम्मेवारी नहीं बनती है। अगर कहीं से कोई आवाज भी उठाता है तो उसकी आवाज दबा दी जाती है आखिर यह कब तक चलेगा कब तक लोग अस्पताल की लापरवाही का खामियाजा भुगते रहेंगे और अस्पताल प्रशासन आंखों पर काली पट्टी बांध गहरी निंद्रा में लुप्त पडी रहेगी।

Comments
Post a Comment