खेलने के दौरान पानी में डुबने से बच्ची की हुई मौत करगहर रोहतास बिहार थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के दक्षिण साह टोला के स्व० दुर्गा साह के सात वर्षीय प्रीति कुमारी को गांव के दक्षिण ओर रीवाँ पथ पर खेलने के दौरान पैर पिसलने से जेसीबी से गोदे गढे में गिर कर डुबने से मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से ही बच्ची घर से गायब हो गई थी बच्ची को देर शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनों द्वारा देर शाम से खोज बीन की जा रही थी,तभी बच्ची के कुछ पता नही चल पाया।अगले दिन शुक्रवार के अहले सुबह पानी में एक बच्ची का शव तैरते देखकर ग्रामीणों द्वारा शोरगुल मचा गचा गया,जिसके देकर मौके पर पहुचें ग्रामीणों व परिजनों ने शव को गढे से बाहर निकाल कर देखा कि बृहस्पतिवार की देर शाम गुम हुई प्रीति कुमारी की शव है शव की पुष्टि गुम हुई प्रीति कुमारी के रूप में हुई ,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ...