अमरा तालाब में शिफ्ट हुआ सासाराम मुफसिल थाना
रोहतास सासाराम बिहार
अमरा तालाब में नव स्थानांतरित सासाराम मुफसिल थाना का डीआईजी राकेश राठी और एसपी सत्वीर सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। अब तक सासाराम शहर में मुफस्सिल थाना के रूप में चल रहे ग्रामीण थाना के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती थी। शराब तस्करी और अवैध पत्थर खनन का हब बना अमरा तालाब क्षेत्र में ही मुफस्सिल थाना भवन बनाने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी द्वारा अमरा तालाब में एक सरकारी भवन थाना के लिए हस्तनांतरित किया गया है। इस मौके पर डीआईजी ने कहा की ग्रामीण थाना को ग्रामीण क्षेत्र में ही चलना चाहिए। इसके लिए मुफस्सिल थाना के लिए अमरा तालाब का चयन किया गया है। एसपी ने कहा कि अमरा तालाब में मुफस्सिल थाना भवन खुलने से इस क्षेत्र में होने वाला शराब तस्करी और अवैध पत्थर खनन पर रोक लगेगी। एसपी ने भवन को और डेवलप करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में एएसपी राजेश कुमार,थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार संहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment