दशहरा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का   बैठक 

 करगहर  रोहतास  बिहार  दशहरा पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को करगहर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा  की दशहरा पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे  भाईचारा एवं एकता के साथ एक-दुसरे से मिलकर पर्व मनाने की बात कही।,साथ ही साथ उन्होंने ने कहा कि सभी पुजा समिति के अध्यक्षों से कहा कि आप लोग अपने पुजा समिति के सदस्यों या कार्यकर्ताओं को अपने पुजा समिति के तरह से आई कार्ड या कोई पहचान पत्र कार्यकर्ताओं को बनाकर दे दें कि पुजा पंडाल या पुजा स्थल के पास गस्ती कर रही पुलिस प्रशासन उस आई कार्ड से पहचान सके . यह पुजा समिति के कार्यकर्ता है ,,उन्होंने कहा कि कहा डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.पुजा स्थलों या पुजा कार्यक्रम के अवसर पर अश्लील गाने नही बाजाये तथा  नर्तकी कार्यक्रम नही कराने की सुझाव दिया,दर्शन के दौरान पुस्ष एवं महिलाओं को आने जाने की अलग -अलग व्यवस्था करने का सुक्षाव कमिटी के सदस्यों को दी ।पुजा स्थलों पर प्रकाश की पुख्ता इंतजाम किया जाए ,ताकि छेडख़ानी करने वालों मनचलों की पहचान हो सके।मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी ,पकड़े जाने पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस बार थाना क्षेत्र के 48 जगहों पर मुर्ती रखा जा रहा है,वही उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० असलम ने  कहा कि दशहरा पर्व शांति व सत्य का प्रतीक है इस महान पर्व को भक्तिभाव से मनाया जाए,बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख तेजप्रताप सिंह ने गांव में स्वच्छता के लेकर उपस्थित सभी सदस्यों  से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग स्वच्छता के लेकर अपने अपने गाँवों में लोगों को जागरूक करें कि गांव स्वच्छ हो सकें।मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, जिलापार्षद सदस्य शकील अहमद,इसा अंसारी, जगनारायण गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि मुस्तक अहमद,पुर्व मुखिया अनिल राय, महेंद्र प्रसाद गुप्ता,जगनारायण गुप्ता, सनौवर राईन,रीता देवी,गचलाब चंद्र पासवान फकरे आलम,श्रीराम राम,अयोध्या पासवान सहित दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर