बच्चों के साथ सीआरपीएफ ने मनाया गांधी जयंती
नौहट्टा रोहतास बिहार
प्रखंड क्षेत्र के तिअरा सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष चंद्र झा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर गांधी जयंती मनाया। इस अवसर अहले सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा स्वच्छता को लेकर गांधी जी के सपना पूरा करने के लिए कई प्रकार के स्लोगन बोले। स्कूली बच्चों व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता ऑपरेशन चलाया। सड़क व गलियों में जवानों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किये। वहीं बच्चों ने कचरा को बोरे में भर दिया। सभी कचरा को एकत्र कर गड्ढा खोदकर उसमें सारे कचरा को डालकर ऊपर से जमीन के लेवल तक मिट्टी भर दिया। गांव में जवानों व बच्चों ने गांधी जी के स्वच्छता संबंधी संदेश को बताया। स्वच्छता से होने वाले लाभ व गंदगी से होने वाले हानि की जानकारी ग्रामीणों को दी। पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक तापक्रम, ओजोन होल, बढ रहे बीमारी आदि की जानकारी दी गई। पौधारोपण करने तथा कचरा नही फैलाने का संकल्प ग्रामीणों ने बच्चों के समक्ष ली। पुनः स्कूल में एक सभा का आयोजन कर महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मौके पर प्रधानाध्यापिका प्रतिमा दूबे,आशा देवी, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment