खेलने के दौरान पानी में डुबने से बच्ची की हुई मौत 

 करगहर  रोहतास  बिहार 
थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के दक्षिण साह टोला के स्व० दुर्गा साह के सात वर्षीय प्रीति कुमारी को गांव के दक्षिण ओर रीवाँ पथ पर खेलने के दौरान पैर पिसलने से जेसीबी से गोदे गढे में गिर कर डुबने से मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से ही बच्ची घर से गायब हो गई थी बच्ची को देर शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनों द्वारा देर शाम से खोज बीन की जा रही थी,तभी बच्ची के कुछ पता नही चल पाया।अगले दिन शुक्रवार के अहले सुबह पानी में एक बच्ची का शव तैरते देखकर ग्रामीणों द्वारा शोरगुल मचा गचा गया,जिसके देकर मौके पर पहुचें ग्रामीणों व परिजनों ने शव को गढे से बाहर निकाल कर देखा कि बृहस्पतिवार की देर शाम गुम हुई प्रीति कुमारी की शव है शव की पुष्टि गुम हुई प्रीति कुमारी के रूप में हुई ,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेंज दी।वही ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि दो बर्ष  पहले ही इस बच्ची के बाप का भी पानी में डुबने से मौत हो गई थी ,जिसके बाद दो पुत्र और पुत्री की पालन पोषण विधावा माँ करती थी,आज उस माँ बच्ची शव देखकर रो रोकर पागल जैसी हो गई, जिसकी चीख सुनकर गांव के लोग भी मायुस होकर हो गये।सभी लोगों के जुबान पर यही बात रही रही थी कि दो साल पहले भगवान ने उस महिला का पति को छिन लिया था आज फिर एक बार भगवान ने उस महिला की प्यारी गुडिय़ा प्रीति को उसकी माँ से छिन लिये।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर