Posts

Image
 खेलने के दौरान पानी में डुबने से बच्ची की हुई मौत   करगहर  रोहतास  बिहार  थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के दक्षिण साह टोला के स्व० दुर्गा साह के सात वर्षीय प्रीति कुमारी को गांव के दक्षिण ओर रीवाँ पथ पर खेलने के दौरान पैर पिसलने से जेसीबी से गोदे गढे में गिर कर डुबने से मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे से ही बच्ची घर से गायब हो गई थी बच्ची को देर शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनों द्वारा देर शाम से खोज बीन की जा रही थी,तभी बच्ची के कुछ पता नही चल पाया।अगले दिन शुक्रवार के अहले सुबह पानी में एक बच्ची का शव तैरते देखकर ग्रामीणों द्वारा शोरगुल मचा गचा गया,जिसके देकर मौके पर पहुचें ग्रामीणों व परिजनों ने शव को गढे से बाहर निकाल कर देखा कि बृहस्पतिवार की देर शाम गुम हुई प्रीति कुमारी की शव है शव की पुष्टि गुम हुई प्रीति कुमारी के रूप में हुई ,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पुरा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ...
 दशहरा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का   बैठक   करगहर  रोहतास  बिहार   दशहरा पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को करगहर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा  की दशहरा पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे  भाईचारा एवं एकता के साथ एक-दुसरे से मिलकर पर्व मनाने की बात कही।,साथ ही साथ उन्होंने ने कहा कि सभी पुजा समिति के अध्यक्षों से कहा कि आप लोग अपने पुजा समिति के सदस्यों या कार्यकर्ताओं को अपने पुजा समिति के तरह से आई कार्ड या कोई पहचान पत्र कार्यकर्ताओं को बनाकर दे दें कि पुजा पंडाल या पुजा स्थल के पास गस्ती कर रही पुलिस प्रशासन उस आई कार्ड से पहचान सके . यह पुजा समिति के कार्यकर्ता है ,,उन्होंने कहा कि कहा डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.पुजा स्थलों या पुजा कार्यक्रम के अवसर पर अश्लील गाने नही बाजाये तथा  नर्तकी कार्यक्रम नही कराने की सुझाव दिया,दर्शन के दौरान पुस्ष एवं महिलाओं को आने जाने की अलग -अलग व्यवस्था करने...
Image
 अमरा तालाब में शिफ्ट हुआ सासाराम मुफसिल थाना   रोहतास  सासाराम  बिहार   अमरा तालाब में नव स्थानांतरित सासाराम मुफसिल थाना का डीआईजी राकेश राठी और एसपी सत्वीर सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। अब तक सासाराम शहर में मुफस्सिल थाना के रूप में चल रहे ग्रामीण थाना के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती थी। शराब तस्करी और अवैध पत्थर खनन का हब बना अमरा तालाब क्षेत्र में ही मुफस्सिल थाना भवन बनाने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी द्वारा अमरा तालाब में एक सरकारी भवन थाना के लिए हस्तनांतरित किया गया है। इस मौके पर डीआईजी ने कहा की ग्रामीण थाना को ग्रामीण क्षेत्र में ही चलना चाहिए। इसके लिए मुफस्सिल थाना के लिए अमरा तालाब का चयन किया गया है। एसपी ने कहा कि अमरा तालाब में मुफस्सिल थाना भवन खुलने से इस क्षेत्र में होने वाला शराब तस्करी और अवैध पत्थर खनन पर रोक लगेगी। एसपी ने भवन को और डेवलप करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में एएसपी राजेश कुमार,थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार संहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Image
 बाइक की चोरी, थाना मे प्राथमिकी दर्ज   करगहर  रोहतास  बिहार  थाना  क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई !थाना मे आवेदन देते हुए वाहन मालिक सासाराम प्रखंड के बांसा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि बाजार के दक्षिण रमाशंकर इन्डेन गैस एजेन्सी से अपनी पैशन प्रो बाइक (बीआर 24 एस 1216) लेकर बाजार मे पैसा वसूली के लिए आए!मुख्य सडक के बगल मे बाइक खडा कर तगादा के लिए गए ! तभी चोर मेरी बाइक लेकर चम्पत हो गए ! जब वापस आए तो अपनी बाइक गायब पाए!काफी खोजबीन किया लेकिन पता नही चला!पुलिस मामले की छानबीन मे जूट गई है!
Image
  दो शराबी गिरफ्तार      नौहट्टा  रोहतास  बिहार   थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी को गिरफ्तार कर किया। गिरफ्तार शराबी में एक सत्येंद्र  कुमार शाहपुर गांव का तथा दूसरा धनंजय लाल सासाराम के नहौना गांव का है। दोनों सड़क पर शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गयी। नौहट्टा थानाध्यक्ष कृपा शंकर साह ने बताया कि मेडिकल चेकअप कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों को न्यायिक हिरासत में सासाराम भेज दिया गया।
Image
 बच्चों के साथ सीआरपीएफ ने मनाया गांधी जयंती   नौहट्टा  रोहतास   बिहार  प्रखंड क्षेत्र के तिअरा सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने असिस्टेंट कमांडेंट सुभाष चंद्र झा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर गांधी जयंती मनाया। इस अवसर अहले सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा स्वच्छता को लेकर गांधी जी के सपना पूरा  करने के लिए कई प्रकार के स्लोगन बोले। स्कूली बच्चों व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्वच्छता ऑपरेशन चलाया। सड़क व गलियों में जवानों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किये। वहीं  बच्चों ने कचरा को बोरे में भर दिया। सभी कचरा को एकत्र कर गड्ढा खोदकर उसमें सारे कचरा को डालकर ऊपर से जमीन के लेवल तक  मिट्टी भर दिया। गांव में जवानों व बच्चों ने गांधी जी के स्वच्छता संबंधी संदेश को बताया। स्वच्छता से होने वाले लाभ व गंदगी से होने वाले हानि की जानकारी ग्रामीणों को दी। पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक तापक्रम, ओजोन होल, बढ रहे बीमारी आदि की जानकारी दी गई। पौधारोपण करने तथा कचरा नही फैलाने का संकल्प ग्रामीणों ने बच्चों के समक्ष ली। पुनः स्कूल में एक सभा का...
Image
 दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब   दिनारा  रोहतास  बिहार   स्थानीय बाजार दिनारा में दहेज के लिए विवाहिता को जान से मार कर शव गायब करने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले की सूचना विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को दी है।जानकारी के अनुसार तुर्की निवासी नमी चौधरी के पुत्री जूही कुमारी की शादी दिनारा के उमाशंकर सिंह के पुत्र अशोक पटेल के संग 2016 में हिन्दू रिति रिवाज के साथ हुई थी।विवाह के बाद से लड़कों वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को दहेज के रुप में कार मांगने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया।जहां लड़की के परिजन को लड़की से मिलने पर रोक लगा दिया गया था।जब दहेज के लोभियों का अपना मकसद पूरा नही होने पर विवाहिता जूही कुमारी को हत्या कर परिवार के सदस्यों द्वारा साक्ष्य छूपाने के लिए कहीं फेंक दिया हैं। इस संबंध में लड़की के पिता नमी चौधरी के बयान पर दिनारा थाना मे आवेदन दिया गया है जिसमें लड़के के पिता उमाशंकर सिंह , सास जानकी देवी,भाई ज्वाला सिंह,मृतका के पति अशोक पटेल पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दिनारा थानाध्यक्ष विजय शंकर ...