Posts

Image
 भक्ति जागरण में देर रात तक झूमते रहे  श्रोता और लगे जयकारे : देवेन्द्र दूबे  श्री श्री विश्वकर्मा पूजा कमिटी लौकरिया के द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र का आरंभ सुलभ सरस्वती ज्ञान मंदिर के निदेशक देवेन्द्र दूबे के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि जागरण का कार्यक्रम भक्तों के मन में भक्ति भाव जगाने का सबसे उत्तम साधन है और इसके लिए कमिटी के विकास कुमार और साथी बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि आचार्य मधुसूदन चतुर्वेदी ने कहा कि सुदूर गांव में यह आयोजन शहर के लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत के साथ साथ लौकरिया के भक्तजन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उद्घाटन कर्त्ता देवेन्द्र कुमार दूबे ने अपने हाथों से जागरण कार्यक्रम के संयोजक और संचालक युवा कवि साहित्यकार मुकुंद मुरारी राम को सम्मानित किया और सभी कलाकारों के प्रति धन्यवाद् ज्ञापित किया। गुरुमंत्र गुरूर ब्रहमा गुरूर विष्णु ..के जयघोष के साथ मुकुंद मुरारी राम ने किया जागरण कार्यक्रम का आरंभ और देर रात तक भक्तों ने लगाया भजन गंगा में गोता। मशहूर भजन गायक शैलेश मिश्रा , सोनू मिश्रा , किम्मी कोमल , प्रभा...
Image
 मानपुर में लगा स्वास्थ्य मेला, उमड़ी मरीजों की भीड़  इनारवा।  स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौहाट्टा पंचायत के  उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुर  में स्वास्थ्य जांच सह मेला शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मरीजो का एचआईवी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, टीबी ,ब्लड प्रेशर,आदि की जांच की गई।साथ ही बुखार,दर्द,पेट संबंधित बीमारियों, खाँसी, एनिमिक की जांच व मुफ्त दवा वितरण किया गया।वही गर्भवती महिला एवं शिशु की जाँच की गई और उचित दवा एवं परामर्श दिया गया। एड्स के प्रति जानकारी व बचाव के बारे में बताया गया।शिविर में मौजूद पीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने लोगों से कहा कि आप सभी के स्वास्थ के सुविधा के लिए सरकार संकल्पित है ।आप सभी इस का लाभ उठाएं कहीं कोई भी दिक्कत हो तो जरुर मुझे सूचित करें। वही चौहाट्टा पंचायत के मुखिया गोविंदा महतो ने  स्वास्थय मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि बड़ी अच्छी बातें की सुदूर देहात में स्वास्थय विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिस का लाभ लोगों ने उ...
Image
 24 आबंटित दुकानों को खाली करने के लिए नगर परिषद   बेतिया ने नोटिस किया  निर्माणाधीन राज्यकीय चिकित्सा महाविधालय बेतिया एवं प्रेक्षागृह तक चारलेन सड़क निर्माण के निमित सड़क चौडीकरण हेतु जिला पदाधिकारी के पत्रांक 989 दिनांक 03-06-2019 के निदेशानुसार नगर परिषद बोर्ड की बैठक की स्वीकृति के आलोक में नगर परिषद बेतिया द्वारा पावर हाउस के पास 34 आवंटित दुकान एवं आलोक भारती चौक रोड में 24 आबंटित दुकानों को खाली करने के लिए नगर परिषद बेतिया ने नोटिस किया है। आज इन सभी 58 दुकानों से दुकान खाली करने के नोटिस का तामिला भी करा लिया गया है। साथ ही नोटिस में CWJC सं॰ 3298/2004 विजय वासयायन बनाम बिहार सरकार एवं अन्य मे मा॰ उच्च न्यायालय पटना के दिनांक 18-03-2004 आदेश के अनुपालन हेतु जिला पदाधिकारी प॰च॰ बेतिया के कार्यालय पत्रांक1862/वि॰ दिनांक 29-07-2019 एवं पत्रांक 2034 दिनांक 16-08-2019 में निदेश के बाद नगर परिषद बेतिया के बोर्ड के बैठक दिनांक 10-07-2019 एवं 11-09-2019 की स्वीकृति का भी जिक्र किया गया है। नोटिस में लीजधारक दुकानदार को सूचित किया गया है कि मा॰ उच्च न्यायालय के...
Image
 मौसम ने ली करवट झमाझम बारिश से गॉव हुआ पानी-पानी   चौतरवा।चौतरवा क्षेत्र के रविवार रात से हुई झमाझम बारिश बुधवार की सुबह तक जारी रही। बारिश से पूरा गांव जलमग्न हो गया। घंटों तक झिमिर-झिमिर बरसात होने से जगह-जगह जलभराव हो गया और इस कारण दिन में यातायात के संघ गामीण राहगीरों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ा। वहीं सरकारी विद्यालय एवं गांव के निचले इलाकों में अधिकांश लोगों को घरों में भरे पानी को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।वही नाली-नालों न होने से बरसात का पानी सड़क जमा हो गई हैं। वही  बारिश की पानी से नें ग्रामीण वासियो की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण लोग सकर्मित और इंफेक्शन का शिकार हो सकते है।बुधवार हो रही बारिश ने गाँव के सभी ¨लक मार्गो पर जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। हालात यह थे कि गाँव की कुछ सड़कें तालाब की तरह  दिखीं, तो गलियां नालों में तब्दील नजर आईं। गाँव के कुछ सड़क पर घुटनों तक पानी था, लोगों के साथ-साथ आवश्यक एवं रोजमरा कार्यो को निपटाने घरों से निकले लोगों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ा। बाजार भी जलभराव से प्रभावित रहा।...
Image
 दो पूर्व वारंटी गिरफ्तार  चौतरवा| चौतरवा मंगलवार को रीवा गस्ती के दौरान चौतरवा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो पूर्व वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी चौतरवा थाना क्षेत्र के जमादार टोला निवासी महंत शर्मा उम्र 60 वर्ष पिता-भंगि शर्मा और सुरेश प्रसाद उम्र 50 वर्ष पिता-शिव प्रसाद दोनों एक ही  गांव के रहने वाले है।  समकालीन अभियान के तहत छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चौतरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्राने बताया कि दोनों अभियुक्त को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
Image
 रामनगर नगर पंचायत द्वारा चलाया गया विशेष अभियान रामनगर ,नगर पंचायत रामनगर द्वारा पालोथिन को लेकर छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में नगर पंचायत के टैक्स दरोगा सचिंद्र श्रेष्ठ ,जे.ई. संजीव कुमार, रामनगर थाना के एसआई आरके सिंह पुलिस बल के साथ पॉलिथीन के बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया । अभियान में सरयुग सिंह चौक राधे-राधे की दुकान से पॉलिथीन बरामद की गई जिसके विरोध में ₹1000 का जुर्माना वसूला गया। ऐसे में या जुर्माना न्यू मार्केट रामनगर के चार दुकान अंबेडकर चौक के पांच दुकानों में छापेमारी की गई इसमें सरकार को 5400 का राजस्व की प्राप्ति हुई । छापेमारी को देख दुकानों में हड़कंप मच गई है। श्री श्रेष्ठ ने बताया कि यह अभियान अब बिधिवत चलेगा।
Image
आदित्य देव कला केंद्र का उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन।  बेतिया ( पश्चिम चंपारण ) बिहार। शहाबुद्दीन अहमद की रिपोर्ट। आदित्य देव कला केंद्र का उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंडन शांडिल्य, अध्यक्ष, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, गेस्ट ऑफ ऑनर, आदित्य मोहन, भोजपुरी फिल्म अभिनेता, विशिष्ट अतिथि, गिरींद्र नाथ तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ,इस अवसर पर सिंगिंग, डांसिंग ,एक्टिंग स्कूल के बारे में विशेष रुप से चर्चा की गई ,इस मौके पर बिस्कोमान के डायरेक्टर गिरींद्र नाथ तिवारी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चंपारण में कलाकारों के उत्थान के लिए यह मुहिम शुरू की गई है हमारा मकसद नए कलाकारों को मौका देना और आगे बढ़ाना है ताकि युवक और युवतियों में आर्ट के प्रति जागरूकता आ सके,  नवयुवक -नवयुतीयां के अंदर छुपी हुई प्रतिभा का उभारा जा सके और इनके अंदर जागरूकता लाई जा सके ताकि भविष्य में अपनी प्रतिभा के चलते उनकी जिंदगी संवर सके और ऊंचे मुकाम पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन चौक बेतिया, रेलवे...