भक्ति जागरण में देर रात तक झूमते रहे श्रोता और लगे जयकारे : देवेन्द्र दूबे
श्री श्री विश्वकर्मा पूजा कमिटी लौकरिया के द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र का आरंभ सुलभ सरस्वती ज्ञान मंदिर के निदेशक देवेन्द्र दूबे के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि जागरण का कार्यक्रम भक्तों के मन में भक्ति भाव जगाने का सबसे उत्तम साधन है और इसके लिए कमिटी के विकास कुमार और साथी बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि आचार्य मधुसूदन चतुर्वेदी ने कहा कि सुदूर गांव में यह आयोजन शहर के लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत के साथ साथ लौकरिया के भक्तजन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उद्घाटन कर्त्ता देवेन्द्र कुमार दूबे ने अपने हाथों से जागरण कार्यक्रम के संयोजक और संचालक युवा कवि साहित्यकार मुकुंद मुरारी राम को सम्मानित किया और सभी कलाकारों के प्रति धन्यवाद् ज्ञापित किया। गुरुमंत्र गुरूर ब्रहमा गुरूर विष्णु ..के जयघोष के साथ मुकुंद मुरारी राम ने किया जागरण कार्यक्रम का आरंभ और देर रात तक भक्तों ने लगाया भजन गंगा में गोता। मशहूर भजन गायक शैलेश मिश्रा , सोनू मिश्रा , किम्मी कोमल , प्रभात रंजन , जया चौबे और सपना शर्मा ने भजनों की रवानगी पर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूत कर दिया। नरकटिया माई जागरण ग्रुप के निदेशक शैलेश मिश्रा का भजन, जाओ –जाओ वृंदावन है उद्धव ....पर तो गूंजती रही तालियां और थिरकते रहे दर्शक। किम्मी कोमल का भजन, सईया चली ना थावे नगरिया की भोजपुरी प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। सुरांगान संगीत कला मंडल रामनगर के निदेशक और कई भोजपुरी एलबम बनानेवाले प्रभात रंजन का विश्वकर्मा बाबा का भजन सबको लोट पोट कर दिया। जागरण की बड़ी सफलता का श्रेय दर्शकों की भजनों के प्रति रुचि और शानदार गायन के प्रति रूझान रहा। जहां सोनू मिश्रा की भोजपुरी दिल को छूती थी वहीं जया और सपना की सुरीली आवाज पर श्रोता ठगा ठगा महसूस करते थे। वाह वाह और तालियों की गूंज और जयकारे के बीच संपन्न हुआ शानदार जागरण कार्यक्रम । मौके पर स्वागताध्यक्ष शिव कुमार साह , संयोजक सुशांत सौरभ , सह–संयोजक विकास कुमार , वासुदेव मुखिया , चंदन ,अनीस सहित हजारों दर्शक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार साह ने किया।

Comments
Post a Comment