मानपुर में लगा स्वास्थ्य मेला, उमड़ी मरीजों की भीड़

 इनारवा। 

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौहाट्टा पंचायत के  उप स्वास्थ्य केंद्र मानपुर  में स्वास्थ्य जांच सह मेला शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मरीजो का एचआईवी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, टीबी ,ब्लड प्रेशर,आदि की जांच की गई।साथ ही बुखार,दर्द,पेट संबंधित बीमारियों, खाँसी, एनिमिक की जांच व मुफ्त दवा वितरण किया गया।वही गर्भवती महिला एवं शिशु की जाँच की गई और उचित दवा एवं परामर्श दिया गया। एड्स के प्रति जानकारी व बचाव के बारे में बताया गया।शिविर में मौजूद पीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने लोगों से कहा कि आप सभी के स्वास्थ के सुविधा के लिए सरकार संकल्पित है ।आप सभी इस का लाभ उठाएं कहीं कोई भी दिक्कत हो तो जरुर मुझे सूचित करें। वही चौहाट्टा पंचायत के मुखिया गोविंदा महतो ने  स्वास्थय मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि बड़ी अच्छी बातें की सुदूर देहात में स्वास्थय विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिस का लाभ लोगों ने उठाया। उन्होंने स्वास्थ अधिकारी व कर्मियों से थरूहट क्षेत्र में बराबर.कैंपनिंग कर लोगों का स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध किया। मौके पर बीएचएम विनोद कुमार सिंह,बीसीएम अनिल कुमार, डॉ इम्तियाज अहमद, डॉ विकास कुमार ,डॉ उमेश पांडेय, सुरेंद्रनाथ गिरी, आशा कुमारी अमेरिका कुमारी ,कुंती कुमारी, विभा कुमारी, सरस्वती कुमारी, राम प्रकाश सिंह, ऐनुल होदा, कौशल्या देवी ,मनमीता देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी और लोग  मौजूद थे।



  धूमधाम से की गयी विश्वकर्मा बाबा की पूजा

इनारवा।

देवलोक के सर्वश्रेष्ठ अभियंता कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की गयी। भक्ति और श्रद्धा के साथ पावर ग्रिड, गैरेजों और वाहन मालिकों के यहां बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। गैरेजों में खासकर पूजा के विशेष इंतजाम किए गये थे। पूजा स्थल और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चारण से  विश्वकर्मा पूजा की गूंज पूरे वातावरण में सुनाई देती रही। कहीं जागरण तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूमते रहे। पूजा को सफल बनाने में जेई अजीत कुमार,जागेश्वर मिस्त्री, सुनिल विश्वकर्मा,अनिल पटेल, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अभिमन्यु कुमार, गणेश पटेल, डॉ शशांक भारद्वाज, नेसार अंसारी,डा दीपक कुमार,डा सोनू कुमार,नीरज कुमार अशोक कुमार, निखिल कुमार आदि लोग सक्रिय रहे। बुधवार को बाबा अश्रूपूरित  नेत्रों के बीच तलाब, पोखरा , नदी में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जित किया गया


 दो अक्टूबर को बच्चों को बतायी जायेगी गांधीजी की कहानी

इनारवा।

दो अक्तूबर यानि गांधी जयंती पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच राष्ट्रपिता गांधीजी की कहानी सुनायी जायेगी। इसकी सफलता को लेकर  प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र मर्जदवा  प्रशिक्षण की शुरुआत की गई । प्रशिक्षण का उद्घाटन संकुल समन्वयक सिद्धार्थ कुमार एवं गणेश साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान गांधीजी के कथा-वाचन को भावपूर्ण तरीके से बच्चों के दिलो-दिमाग में बैठाने के लिए बेहद आसान भाषा में महात्मा गांधी की शिक्षाप्रद बातों को समझाया गया।गांधीजी के जयंती के मौके पर  गांधीजी का कथा-वाचन किया जायेगा। उसी दिन छात्र छात्राओं को समझाया जाएगा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के लिए क्या-क्या किया साथ ही उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया जाएगा। प्रशिक्षण दिनांक 25 सितंबर तक संकुल पर चार बैच मे आयोजित होगा।  प्रशिक्षण में दिनेश बैठा ,आनंद कुमार ,अशोक सिंह, व्यास राम ,समीउन नेशा, देवनारायण राम ,सुमन कुमारी विनोद गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।


 अर्धवार्षिक मूल्यांकन के लिए प्रश्न पत्र का हुआ वितरण।

इनारवा।

 प्रखंड के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत 1 से 8 वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए अर्धवार्षिक मूल्यांकन 20 तारीख से शुरू होकर 28 तारीख तक चलेगा ।इसको लेकर सभी प्रधान शिक्षकों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण कर दिया गया है। बीआरपी धुरेंद्र साह ने बताया कि 20 तारीख से परीक्षा शुरू होकर 28 तक चलेगा। उसके बाद संकुल स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच एवं मूल्यांकन पंजी सहित प्रगति पत्र में ग्रेड का संधारण 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा ।जबकि विद्यालय स्तर पर 21 अक्टूबर को विशेष शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों की प्रगति के बारे में विचार साझा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर