आदित्य देव कला केंद्र का उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन।
बेतिया ( पश्चिम चंपारण )बिहार।
शहाबुद्दीन अहमद की रिपोर्ट।
आदित्य देव कला केंद्र का उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंडन शांडिल्य, अध्यक्ष, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, गेस्ट ऑफ ऑनर, आदित्य मोहन, भोजपुरी फिल्म अभिनेता, विशिष्ट अतिथि, गिरींद्र नाथ तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ,इस अवसर पर सिंगिंग, डांसिंग ,एक्टिंग स्कूल के बारे में विशेष रुप से चर्चा की गई ,इस मौके पर बिस्कोमान के डायरेक्टर गिरींद्र नाथ तिवारी भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चंपारण में कलाकारों के उत्थान के लिए यह मुहिम शुरू की गई है हमारा मकसद नए कलाकारों को मौका देना और आगे बढ़ाना है ताकि युवक और युवतियों में आर्ट के प्रति जागरूकता आ सके, नवयुवक -नवयुतीयां के अंदर छुपी हुई प्रतिभा का उभारा जा सके और इनके अंदर जागरूकता लाई जा सके ताकि भविष्य में अपनी प्रतिभा के चलते उनकी जिंदगी संवर सके और ऊंचे मुकाम पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकें।
कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन चौक बेतिया, रेलवे ढाला के समीप किया गया, इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आदित्य देव फिल्म के निदेशक को अपनी पूर्ण सहयोग करने की आश्वासन दिया। अंत में निदेशक आदित्य देव फिल्म ने उपस्थित सभी लोगों का कार्यक्रम में अपना समय देने हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की तथा आगे भी सहयोग करने की अपील की ,साथ ही उपस्थित सभी लोगों से आशीर्वाद लिया।

Comments
Post a Comment