पटना के महावीर मंदिर में 4 जुलाई से हो रहा है यह बड़ा बदलाव


पटना के महावीर मंदिर में 4 जुलाई से हो रहा है यह बड़ा बदलाव   
पटना: ( बिहार ) पटना जंक्शन पर स्थित हनुमान मंदिर में एंट्री लेने के लिए अब उत्तर की दिशा से जाना पड़ेगा । यह व्यवस्था 4 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी । अब दर्शनाथी को  चर्चित मंदिर में प्रवेश करने का रास्ता एवं दर्शन करने का रास्ता बदल जाएगा ।  हालांकि लाइन में लगने की प्रक्रिया वही रहेगी । मतलब महिला और पुरुष मंदिर के उत्तर दिशा में सिंह द्वार से अन्दर जाएंगे । इसके अलावा नैवेध्यम और फूलों के काउंटर को पूरब दिशा की ओर सजाया जाएगा । इसकी जानकारी महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुनाल ने दी है । उन्होंने बताया कि अब गुरूद्वारे की तरह ही लोगों के पैर को धोने के लिए मंदिर के बाहर पानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अलावा साफ़ सफाई का ध्यान रखते हुए चप्पल- जूता रखने की काउंटर को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है । श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है । अब आसानी से लॉकर रूम में श्रद्धालु अपना सामान रख सकेंगे । इसके अलावा मंदिर के सचिव ने  बताया कि नैवेध्यम की क्वालिटी को सुधारा जाएगा । कुछ नए उपकरण मंगवाए गए हैं जिससे अब लड्डू की टेस्ट में थोड़ा बदलाव होगा ।
गोलघर वाली देवी मां के मंदिर की तरह ही अब जिनको प्रसाद नहीं चढ़ाना होगा । उनको भी प्रसाद मिलेगा । कोई खाली हाथ नहीं लौटेगा ।  गौरतलब हो कि महावीर मंदिर में प्रसाद खरीदने वालों की लम्बी लाइन लगती है ।  प्रसाद चढ़ाने के बाद उन्हें प्रसाद वापस मिल जाती है ।  लेकिन अब नए नियम के अनुसार जिन्होंने प्रसाद नहीं चढ़ाया हो उन्हें भी वापसी में प्रसाद दिया जाएगा ।कोई खाली हाथ नहीं लौटेगा 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर