आपदा प्रबंधन के लिए हो बच्चे तैयार-अभिजीत
दिनारा रोहतास बिहार
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के प्रज्ञा पीठ पब्लिक स्कूल के आपदा प्रबंधन समिति ने 600 फीट रोप-वे (केबल मार्ग) का निर्माण किया।यह केबल मार्ग NH-30 से लेकर विद्यालय तक जाने वाले रास्ते में किया गया।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन टीम का गठन किया गया।यह 16 सदस्यीय है,जिसमें 1अध्यक्ष,8 बाल संसद सदस्य,3 बाल सुरक्षा सदस्य,4 प्रेरक सदस्य के अलावा 2 शिक्षक भी शामिल किये गए।
विद्यालय में आपदा से निपटने के लिए आज आपदा प्रबंधन टीम के अध्यक्ष सागर गुप्ता अपने अन्य सदस्यों के साथ 3 घंटे पानी के बीच कड़ी मसक्कत कर के 600 फीट रोप-वे बनाया।
बाल सदस्य एवं पहले टीम की कैप्टन स्वाति सदस्य अम्बालिका,रिया एवं महिमा की सहायता से मुख्य रस्सी को साइड रस्सी के साथ से जोड़ने का काम किया।वही बाल सदस्य एवं दुसरे टीम के कप्तान रजनीश अपने अन्य सदस्य आदित्य,प्रकुल एवं पंकज के साथ मिलकर बांस के बल्ले को पानी के बीच खड़ा करने का काम किया।बाल सुरक्षा सदस्य एवं टीम कप्तान हर्ष राज ने सुरक्षा से जुडी हर पहलु पर अन्य सदस्यों को सलाह दिया एवं रोप-वे में रस्सी बाँधने के उपरांत उसका जाँच किया।आपदा प्रबंधन समिति के शिक्षक सदस्य अमित कुमार एवं कुशाग्र सिंह ने अपनी निगरानी में कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया।रोप-वे बनने के बाद विद्यालय के निदेशक अभिजीत आनंद ने आपदा प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि भविष्य में विद्यालय या समाज में जो भी आपातकालीन स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है,इसलिए प्रबंधन समिति उसकी सूची तैयार करें।ऐसा करने से यदि आपदाओं को अभिज्ञान हो जाये तो उनसे निपटने के लिए प्रबंधन योजना का निर्माण करना,सुरक्षात्मक योजना बनाना एवं क्रियान्वयन कार्यक्रम का निर्माण सुगम हो जाता है।मौके पर शिक्षक उमेश सिंह, अभिभावक बबी सिंह,पहलवान सिंह एवं अन्य उपस्थित थे |

Comments
Post a Comment