भाजपा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बने डॉ संजय जयसवाल ।
 --- विधायक सहित मंडल के अध्यक्षो ने खुशी जाहिर किया  

  नौतन ।। भाजपा बिहार प्रदेश के  अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल को बनाए जाने पर नौतन विधायक नारायण साह सहित मंडल अध्यक्षो ने खुशी जाहिर की । विधायक ने कहा कि सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी क्योंकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष जमीनी से जुड़े हुए नेता हैं दक्षिण मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि लोकप्रिय सांसद को नौतन कि धरती पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा । वही जिला महामंत्री रूपकलाल श्रीवास्तव ने कहा कि बेतिया के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ गया । मौके पर भाजपा नेता उमेश पांडे, बाबू साहेब पांडे, चंद्रमा सिंह ,अरविंद कुमार, सुभाष प्रसाद , लाल बाबू यादव छोटे लाल कुशवाहा, गौरी महतो ने खुशी जाहिर किया ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर