मजिस्ट्रेट की निगरानी में सीलबंद दवा दुकानों को खोल   जांच की प्रक्रिया जारी।

 नशीली दवाइयां बेचने का मामला, मंगलवार को   अंचलाधिकारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष ने किया था   सील 

संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।

बाल्मीकि नगर में दवा दुकानदारों के द्वारा नशीली दवाइयां बेचने को लेकर मची हड़कंप में मंगलवार के दिन आम जनता के साथ प्रशासन ने सभी दवा दुकानों में सील बंद कर दिया था और इसकी सूचना जिले के ड्रग्स इंस्पेक्टर को दे दी गई थी। जिसके तहत जिले के ड्रग्स इंस्पेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आज बाल्मीकि नगर पहुंचकर सीलबंद दवा दुकानों को कैमरे के निगरानी में खुलवा कर कागजी खानापूर्ति करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी राकेश कुमार और बाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के द्वारा सूचना दी गई थी कि बाल्मीकि नगर में कुछ दवा के दुकानदारों के द्वारा जानलेवा नशीली दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही है जिससे बाल्मीकि नगर सहित कई इलाकों के बच्चे एवं नौजवान इसके शिकार हो रहे हैं और मौत के घाट उतार रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम बाल्मीकि नगर आई है जिसमें मुझे यानी अविनाश कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में जिले से भेजा गया है इनके साथ साथ एक और पदाधिकारी जो इंस्पेक्टर के रूप में हैं अशोक कुमार भी शामिल हैं। जांच प्रक्रिया के प्रथम चरण में केसरी औषधि दवा दुकान का सील तोड़ कर कैमरे की निगरानी में ड्रग्स इंस्पेक्टर अविनाश कुमार मजिस्ट्रेट संजीव कुमार इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है देर शाम तक कुछ और भी समाचार मिलने का असर है। जांच की प्रक्रिया में बाल्मीकि नगर थाना के पुलिस बल भी एसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच स्थल पर पदाधिकारियों का साथ दे रही है।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर