शिक्षकों के सम्मान में छात्रों ने लगाये चार चांद 

शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थानों में किया गया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

नौतन शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के   राजकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर कला, इंटर कॉलेज गहिरी, डायमंड स्कूलिंग संस्थान नौतन, आदर्श हाईस्कूल नौतन ,अनुष्का एकेडमी सनसरैया, मुस्कान एकेडमी सोफवा टोला ,सरस्वती शिशु मंदिर नौतन, प्राथमिक विद्यालय उर्दु पतहरी , कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौतन, राजकिय प्राथमिक विद्यालय भारती टोला, राजकिय मध्य विद्यालय धनुष टोली, राजकिय उच्च विद्यालय मडूआहा सहित सभी शिक्षण संस्थानो मे छात्र छात्राओ के द्वारा शिक्षको के प्रति अभार व्यक्त करते हुए उनके सम्मान मे चार चाँद लगाये। तथा उपहार देकर अपने शिक्षको का मान बढाया । साथ ही बहुतेरे  संस्थानो मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है । इस दौरान प्रधानाध्यापक सुनील पासवान ने छात्रो को बताया कि शिक्षक दिवस भारत के पुर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डा सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन के रूप मे मनाया जाता है । उन्होंने कहा था कि बीना गुरु ज्ञान नही होता है । ज्ञान कही से भी मिले उसे अर्जित कर लेना चाहिए। बीना ज्ञान इंसान पशू के समान होता है । ज्ञान के बदौलत ही मनुष्य अपने उत्तरदायित्व को समझ पाते है । मौके पर छात्र संतोष कुमार राजन कुमार, सैफुल्लाह आलम, इस्तखार आलम, इरफान आलम, इमरान आलम, आदित्य कुमार, प्रभात कुमार, छात्रा गीता कुमारी, अंतिमा कुमारी, मेहनाज खातुन, समीना खातुन, सरिता कुमारी, राजनंदनी कुमारी, अंजूम खातुन आदि  उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर