लापरवाही के कारण टली सेविका सहायिका बहाली प्रक्रिया


 गौनाहा बेतिया प्रखंड बाल विकास परियोजना के तहत सेविका सहायिका बहाली कार्यालय के लापरवाही  की वजह से आवेदक का आपत्ति नहीं पहुंचा आमसभा मे।  प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी पंचायत थरुवा टोला में वार्ड नंबर 6 आयोजित आमसभा आवेदक के सुपरवाइजर को नियुक्ति स्थगित करनी पडी । सुपरवाइजर रानी प्रियंवदा ने बतायी  कि सभी तीन आवेदिका का आपत्ति पत्र फाइल में संलग्न है, परंतु पूजा कुमारी का संलग्न नहीं है ।जिस कारण सेविका बहाली की प्रक्रिया रद्द कर दी गयी। आपत्ति कर्ता पूजा कुमारी  ने बतायी की मैने बबिता कुमारी के प्रमाण पत्र  फ़र्ज़ी होने के संबंध में आपत्ति पत्र कार्यालय में दी थी।  जिसका रिसीविंग मेरे पास है परंतु इस आमसभा में मेरी आपत्ति पत्र फाइल में संलग्न नहीं है , वैसे आम  सभा की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों की हस्ताक्षर अध्यक्ष वार्ड सदस्य, उपाध्यक्ष का हस्ताक्षर हो चुका था। परंतु आपत्ति करता का आपत्ति पत्र फाइल में  संलग्न नहीं होने के चलते  बहाली रद्द कर दी गई है ।जबकि दोनों पक्ष आपस में घंटों एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। परंतु नियुक्ति करने आई सुपरवाइजर इन दोनों पक्षों की एवं ग्रामीणों की बात नहीं मानी और बहाली को स्थगित कर दी गई दूसरी तरफ ग्रामीणों हरिमहतो, श्रवण महतो, राजकुमार महतो, गुड्डू महतो शकुंतला देवी ,कुसुम देवी ,लक्ष्मी देवी,तेतरी देवी, द्वारिका  महतो सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया  कि आंगनवाड़ी आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका द्वारा बहाली में मोटी रकम दलालों के माध्यम वसूली जा  रही है। इधर सीडीपीओ कुमारी ने बताया कि एक सप्ताह बाद इसी दिन यानी कि गुरुवार दोपहर दो बजे आम सभा कराकर प्रथम स्थान आये हुए  आवेदिका के सभी कागजातों जांच पड़ताल कर सही आवेदिका की  नियुक्ति की जाएगी। विदित हो कि बेलसंडी पंचायत के वार्ड नंबर 6 थरूआ टोला  पिपरा में सेविका बहाली हेतु 12 आवेदन दिया गया था। जिसमें से 8 आवेदन दूसरे पोषक क्षेत्र के थे।वही चार आवेदन पोषक क्षेत्र के थे जिसमें सविता कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी ,बबिता कुमारी ही उपस्थित थे। मोटीभेटर रणधीर कुमार उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर