हरितालिका (तीज)व्रत धूमधाम से सम्पन्न
भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाए जाने वाला महिलाओं का पवित्र पर्व हरितालिका व्रत अर्थात तीज धूमधाम से सम्पन्न हो गया। सुबह से महिलाओं का मंदिरों में आना शुरू हो गया था। नगर के ख्यातिलब्ध नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सहित नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में व्रती महिलाओं ने सुबह से ही पूजा अर्चना की।
नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के उत्तर में नेपाली टोला है, जहाँ नेपाली संस्कृति की झलक दिख जाती है। तीज का पर्व नेपाली समुदाय काफी धूमधाम से मनाता है। नेपाली महिलाओं का नृत्य दर्शनीय होता है। रामनगर का राज परिवार भी नेपाली संस्कृति को मानता है। दरबार में भी महिलाएं तीज ब्रत मनाती हैं। तीज व्रत का कल पारण होगा। पारण के साथ ही प्रसाद के रूप में " बुका "का वितरण किया जाएगा।

Comments
Post a Comment