स्वछग्रहियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी 

 तीन की स्थिति बिगड़ी 

गौनाहा (ए . स) महात्मा  गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि भीति हरवा गांधी के समक्ष स्वछग्रहियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा l अनशन पर बैठे पांच स्वच्छाग्रहियों में से तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई हैँ l आमरण अनशन पर बैठे  नवल किशोर कुमार,  नसीमा खातून तथा रामलाल राम की स्थिति बिगड़ती जा रही है l मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ रास  बिहारी प्रसाद ने बताया कि 3 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैl  वैसे तो आमरण अनशन स्थल पर मेडिकल टीम कैंप कर रही हैl इधर बीडीओ  हरि मोहन कुमार ने बताया कि स्वच्छ ा ग्रहियों की सभी पांचों मांगे सरकार को पंहुचा  दी गई हैl आमरण अनशनकारियों से लगातार संपर्क की जा रही है कि वे अपना अनशन समाप्त कर दें बीडीओ  ने कहा कि अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा हैँ l पुरे बिहार से स्वच्छाग्रहियों का आना भीति हरवा शुरू हो गया हैँ l स्वच्छाग्रहियों के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर कुमार ने बताया कि अगर सरकार हमारी पांच सूत्री मांगे 6 सितंबर तक पूरी नहीं करती हैँ तो सभी  पांच आमरण अनशनकारी  भितिहरवा आश्रम के समक्ष आत्मदाह करेंगे l

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर