मोटर वाहन अधिनियम 2019पर ट्रक ऑपरेटर चलाएंगे जागरूकता अभियान।
शहाबुददीन अहमद रिपोटर बेतिया।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के नगर के स्टेशन रोड स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रक ऑपरेटरों की एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में केंद्र सरकार के नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ,बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष राम आशीष राव ने संवाददाताओं को बताया कि इस अधिनियम को विस्तार पूर्वक बहुत सारे ट्रक ऑनरस इस अधिनियम को विस्तारपूर्वक नहीं जानते हैं, जिस कारण यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 सितंबर से परिवहन पदाधिकारी के साथ विस्तृत रूप से जांच अभियान आरंभ किया जाएगा ,जिसके तहत सभी गाड़ी मालिकों से अनुरोध किया जाएगा कि वे क्षमता के अनुरूप ही गाड़ी पर लदान कराएं ,बालू और गिट्टी लेकर चलने वाले गाड़ियों से विशेष आग्रह किया गया है कि कि वह अपनी गाड़ी के साथ खनन चालान रखें , हमेशा चालान नहीं रहने की स्थिति में खनन विभाग द्वारा जप्त कर लिया जाएगा जिसकी जवाबदेही उनकी अपनी होगी होगी ।बैठक में सचिव मुजीब उर रहमान,,उपेंद्र कुशवाहा, अमरेश कुमार, राजेश कुमार, विवेक कुमार यादव ,राहुल कुमार, शैलेश कुशवाहा ,अमित कुमार, प्रदीप गुप्ता, अमित राय, मेराज अहमद, रंजीत गुप्ता, नागेंद्र साहनी, विकास कुमार, राम बाबू प्रसाद, दिलीप शर्मा, रामायण आरती, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नए मोटर वाहन नियम 2019 के लागू हो जाने पर कानून की सही जानकारी नहीं रहने के कारण विभाग द्वारा चलाए गए जांच अभियान में कई लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं तथा जुर्माना की राशि अदा कर रहे हैं, वाहन चालकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई प्रकार के समस्या से ग्रसित हो रहे हैं, यही वजह कर ट्रक ऑपरेटर संघ ने जागरूकता अभियान चलाने का कदम उठाया है जो इस दिशा में एक मार्गदर्शक का काम करेगा।

Comments
Post a Comment