लोक कल्याण विकास मंच द्वारा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हुई   जूही पाठक मनोनित 


     बगहा     पश्चिम चम्पारण बगहा  लोक कल्याण विकास मंच में कैमूर जिला से जूही पाठक को मंच के कोर कमिटी की सर्व -सहमति द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है । मंच के अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने बताया कि लोक कल्याण विकास मंच की पूरी टीम आशा करती है कि नई ऊर्जा और जोश के साथ मंच का कार्य निस्वार्थ भाव के साथ करने की कामना करते है ।  बताते चलें की जूही पाठक पूर्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच मे प्रदेश महामंत्री के पद पर थी । जिससे त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने लोक कल्याण विकास मंच से जुड़ने की सहमति जताई । मंच के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंच के पूरी टीम ने जूही पाठक को अपनी टीम में शामिल करने का निर्माण लिया है । सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने मनोनीत कर बधाई दी है । अध्यक्ष द्वारा आग्रह किया गया है की यदि मंच की देखरेख में यदि रुचि नहीं दिखती है या किसी राजनैतिक महत्वकांक्षा से जुड़ती है तो सर्व सम्मति से मंच के वरिष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा निष्कासित भी किया जा सकता है ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर