गौनाहा व मटियरिया थाना में शांति समिति की बैठक 

गौनाहा, संवाददाता
मुहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न करने हेतु गौनाहा व मटियरिया थाना में शांति समिति की बैठक की गई। गौनाहा थाना परिसर में आयोजित  शांति समिति के बैठक की अध्यक्षता  करते हुए थानाध्यक्ष रामअयोध्या  पासवान ने अपने थाना क्षेत्र के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम भाईचारे व प्रेम का पर्व है इसे शांतिपूर्वक बनाने , इस अवसर पर निकाले जानेवाले मुहर्रम जुलूस में संयम से काम ले। पुलिस की उपस्थिति में मुहर्रम की जुलूस निकाली जाएगी। ऐसे ही मटियरिया थानाध्यक्ष मो. सद्दाम गद्दी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में  मुहर्रम पर्व में शांति व सदभाव बनाये रखने की अपील की। शांति समिति में भाग लेने वालो में मुखिया जितेंद्र चौधरी , रामप्रसाद महतो , मोतीलाल पासवान, रुस्तम मियाँ, वाल्मीकि प्रसाद, प्रह्लाद महतो, मुन्ना खा, रामचन्द्र महतो आदि शामिल थे। जबकि गौनाहा में आफताब आलम, अनवारुल हक , मो. सकुल्लाह, विक्रमा चौधरी, संजय मिश्रा,सत्येंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर