जुलूस के लिए लाईसेंस अनिवार्य ।
---- औपचारिक बैठक के दौरान दिये गये दिशा-निर्देश ।
नौतन ।। मुहर्रम जुलूस के लाईसेंस को लेकर थाना परिसर के सभागार मे रविवार को एक औपचारिक बैठक सम्पन्न की गयी ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि बगैर लाईसेंस जुलूस निकालने वालो के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी । जुलूस निकालने के लिए थाने मे आवेदन देकर अनुमति लेना अनिवार्य है । सभी लाईसेंस होल्डर दस दस भलेनटियर को तैयार कर जुलूस को नियंत्रित करने मे लगायेंगे । तथा शान्तिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने का भरपूर प्रयास करेंगे । किसी भी सूरत मे हुडदंग करने वाले को बख्शा नही जाएगा । जुलूस मे हथियार के प्रयोग पर कानूनी कार्रवाई के हकदार होगे । मौके पर अखिलेश राम उपेन्दर कुमार कृष्णा कुमार नंदकिशोर मुखिया लडन मुखिया सुदामा यादव अभिषेक पटेल मुकुंद प्रसाद कृष्णा यादव राजमंगल प्रसाद चौरसिया आदि उपस्थित रहे ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर