बेतिया कुशल चालक का प्रशिक्षण प्राप्त कर बनें आत्मनिर्भर: डीएम।  
 आवासीय प्रशिक्षण हेतु औरंगाबाद जाने वाले प्रशिक्षुओं का जिलाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन।

 अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ  
जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि सरकार द्वारा थरूहट क्षेत्र के युवक-युवतियों को कौशल विकास कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। स्वरोजगारमुखी करने के उद्येश्य से पश्चिम चम्पारण जिले के अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों को कुशल चालक का प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। वे आज जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में चालक का प्रशिक्षण प्राप्त करने औरंगाबाद जाने वाले युवक-युवतियों से रूबरू हो रहे थे।
उन्होंने युवक-युवतियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपलोग अच्छे से कुशल चालक का आवासीय प्रशिक्षण करें। चालक का प्रशिक्षण प्राप्त कर आपलोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़े।
आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने औरंगाबाद जाने वालों में मनोज कुमार, ललित मोहन कुमार, प्रेमचंद्र कुमार, नागेन्द्र कुमार, लक्ष्मण महतो, प्रिंस कुमार, महेन्द्र चैधरी, उतमराज महतो, सागर महतो, संजीव कुमार, रामजतन महतो, अजीत कुमार, मंजेश काजी, गिरिजेश प्रसाद, दीपक कुमार, तीर्थराज काजी, हरेन्द्र कुमार, सुनिल कुमार, युवराज काजी, विजय शंकर उरांव आदि के नाम शामिल हैं।
 प्रभारी पदाधिकारी, समेकित थरूहट विकास अभिकरण, श्री मनीष श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा समेकित थरूहट विकास अभिकरण की ओर से युवक-युवतियों को बिहार के औरंगाबाद जिले के पीपीपी मोड़ अवस्थित चालक प्रशिक्षण-सह-शोध संस्थान में ड्राइविंग का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्हें आज औरंगाबाद के लिए रवाना किया जायेगा।
 उन्होंने बताया कि औरंगाबाद स्थित चालक प्रशिक्षण-सह-शोध संस्थान में प्रशिक्षुओं को हाॅस्टल, मेस आदि की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को चालक का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जायेगा।
 उन्होंने कहा कि पूर्व में शिविर आयोजित कर इन प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया गया है तथा इनका आॅनलाइन आवेदन समर्पित कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा दिया गया है।
 इस अवसर पर जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे, प्रभारी पदाधिकारी, समेकित थरूहट विकास अभिकरण, श्री मनीष श्रीवास्तव, ओएसडी, श्री बैधनाथ प्रसाद उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर