बाल्मीकि नगर थाना ने गश्ती के दौरान तीन शराब   कारोबारियों को किया गिरफ्तार। 

संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।

बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चंपापुर गनौली के धंगड़हिया और नारायणपुर में गुप्त सूचना के आधार पर बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें कि उस क्षेत्र में शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चलता है जिस पर बाल्मीकि नगर थाना की निगाह हमेशा बना रहता है। पुलिस की कश्ती लगाम का यह नतीजा है कि यह तीनों शराब कारोबारी धर दबोचे गए।
बताते चलें कि पकड़े गए शराब कारोबारी धंगड़हिया निवासी महेश उरांव पिता रामचंद्र उरांव , कमलेश उरांव पिता स्वर्गीय भगवान उरांव तथा नारायणा पुर से पुरुषोत्तम मुंडा पिता भवसागर मुंडा को पुलिस की चपलता और तत्परता के चलते धर दबोचा गया।
बताते चलें कि यह मामला शनिवार की देर शाम की है जब पुलिस को इन तीनों शराब कारोबारियों के बारे में गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अपराधियों के घर पर छापा मारकर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद सभी न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए बाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष ने इन तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणा पुर और धन गड़हिया में कुछ शराब कारोबारी जहरीले शराब का उत्पादन करते हैं और उस से मोटी रकम कमाते हैं जिसके आधार पर छापेमारी किया गया और तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर