बिहार राज  स्वच्छाग्रही संघ के बैनर तले  भितिहरवा गांधी   आश्रम के समक्ष आयोजित आमरण अनशन पांचवें दिन भी   जारी रहा 

बिहार राज  स्वच्छाग्रही संघ के बैनर तले  भितिहरवा गांधी आश्रम के समक्ष आयोजित आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन कारियों की संख्या 5 से बढ़कर 7 हो गई है। इधर मेडिकल टीम बराबर  स्वच्छाग्रहियो को चेकअप में लगी हुई है।आमरण अनशन पर बैठने वाले में नवल किशोर कुमार, नसीमा खातून, रामलाल राम ,मनोज कुमार गिरी,प्रेम कुमार, हीरा मती देवी तथा पन्नालाल रावत,शामिल है।इधर स्वच्छाग्रही पांच सूत्री मांगों को लेकर डटे हुए हैं कि जब तक हमारी मांगे मानी जाती है हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। सोमवार को देर शाम  चंपारण किसान फाउंडेशन के अध्य्क्ष सह समाजसेवी गोविंद कुमार सिंह ने स्वच्छाग्रहियो के मांगो को जायज बताते हुए कहा कि इनकी सभी मांगे  जायज है।इनकी सभी मांगो को मै बिहार  सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगा।इधर बीडीयो हरिमोहन कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अवधेश कुमार सिंह ने अनशन कारियों से आमरण अनशन समाप्त करने की पुरजोर कोशिश की परंतु सभी अनशनकारी अपने मांगो पर डटे रहे अनशन कारियों का कहना था कि जब सरकार हम लोगों को बेरोजगार बना रही है तो इससे अच्छा मर जाना ही है।बीडीयो ने आमरण अनशनकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि आप लोग इतना बड़ा निर्णय तो ले लिए  परंतु आपके संघ का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इससे आप लोगों को नुकसान होगा अफसोस जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आपका संग रजिस्ट्रड नहीं  है।यह  लड़ाई आप लोगों को पटना से शुरू करनी चाहिए क्योंकि वहां सभी विभाग के अधिकारी मंत्री बैठे हैं बीडीओ द्वारा  आमरण अनशन तोड़वाने के लिए घंटो मशक्त की गई। परंतु अनशनकारी अपने जिद पर अड़े रहे । विदित हो की 5 सिंतबर से यहाँ पूरे बिहार के स्वच्छाग्रहियो के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर कुमार का दावा है कि 5 सितंबर तक यहां करीब 30,000 स्वच्छाग्रही  भितिहरवा गांधी आश्रम पर पहुंचकर आंदोलन को नया रूप देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर