प. चम्पारण की दो खिलाड़ी नीतू कुमारी और आशु कुमारी का चयन 

नरकटियागंज
अरुणाचल प्रदेश में आयोजित सीनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार की टीम में टी.पी.वर्मा.काँलेज , नरकटियागंज , प. चम्पारण की दो खिलाड़ियों नीतू कुमारी और आशु कुमारी का चयन हो canने से खुशी की लहर छा गई है ।
         काँलेज के प्राचार्य ड़ॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि नीतू कुमारी और आशा कुमारी दोनो ही स्नातक प्रथम पार्ट की छात्रा है। प्राचार्य ने बताया कि ये खेल निदेशक सुनील वर्मा की देन है जिन्होंने कडी मेनहन करके इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा है। प्राचार्य ने बताया कि सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी काम मुश्किल नही है। छात्राएं भी अब किसी से कम नही है। दोनो छात्राओं का चयन काँलेज और जिले के लिए गौरवान्वित होने की बात है। प्राचार्य ने दोनो खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की ।
         खेल निदेशक सुनील वर्मा ने बताया कि दोनो ही खिलाड़ी शुरू से ही अपने लक्ष्य को केन्द्र मानकर कठिन लगन , मेहनत और संघर्ष की है। जिसका परिणाम सबके सामने है। खिलाड़ियों का चयन होने से माता पिता को खुशी के आंशू आ गए । खिलाड़ियों और माता पिता ने इसका एकमात्र श्रेय खेल निदेशक सुनील वर्मा को बताया । फुटबॉल में महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन हमेशा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहा है। खिलाड़ियों के चयन के सूचना मिलते ही शहर मे बधाईयो का ताता लगा हुआ है और लोगो मे खुशी की लहर है।
               बधाई देने वाले में टाउन क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद  , संरक्षक भोट चतुर्वेदी , अवध किशोर सिन्हा , छोटेलाल प्रसाद , अवधेश तिवारी , गुलरेज अख्तर जिला फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारी गण आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर