*छोटा रमना मैदान के अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा*
छोटा रमना मैदान की सरकारी जमीन पर वर्षों से काबिज अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा है। बुधवार को सीओ रघुवीर प्रसाद ने दल बल सहित छोटा रमना मैदान(अब मार्केट) की जांच की। सीओ ने बताया सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिसका निर्णय जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे जी के स्तर किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि छोटा रमना मैदान का इतिहास स्वाधीनता आंदोलन के बेतिया गोलीकांड तथा महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से भी जुड़ा है। इसी को याद करने के लिए हर साल 24 अगस्त को जिला प्रशासन शहादत दिवस का आयोजन करता है। उसी ऐतिहासिक छोटा रमना मैदान के काफी बड़े हिस्से पर आज सैकड़ों अतिक्रमणकारी काबिज हैं। इधर अंचल अधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि अब कतिपय तत्वों के द्वारा ऐतिहासिक छोटा रमना मैदान की ऑन पेपर प्लॉटिंग कर के बेचने की कोशिश किये जाने की भी चर्चा है। शहीद स्मारक, नगर भवन व अन्य सरकारी निर्माण की सुरक्षा में बनी चाहरदीवारी को ऐसे तत्व छोटा रमना मैदान की सीमा ठहराने लगे हैं। बताते चलें कि छोटा रमना मैदान में करीब 7 करोड़ की लागत से बनने वाले व्यायामशाला, कुश्ती का अखाड़ा और बहुपयोगी इनडोर स्टेडियम का निर्माण सुनिश्चित हो गया है।

Comments
Post a Comment