नगर परिषद  द्वारा डोर टू डोर कचरा उठाने का प्रक्रिया प्रारंभ किया   जाएगा 


बेतिया :- इस महीने बाद  त्योहारों का आना तथा 2 अक्टूबर को लेकर नगर परिषद् नगर में स्वच्छता और सफाई को लेकर  संकल्पित है। अगले सप्ताह से डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जायेगा इसके लिये नगर परिषद की ओर से सभी वार्ड के वार्ड जमादार तथा सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारीयो के साथ नगर परिषद के सभागार में बैठक की गई। डोर टू डोर घरेलू कचरा उठाव के लिए नगर परिषद की ओर से रिक्सा दी जायेगी तथा सुरक्षा को लेकर हाथ की दस्ताना, मास्क आदि उपलब्ध नगर परिषद की ओर से किया जायेगा तथा प्रतिदिन सुबह  चार घण्टे डियूटी होगी काम के अनुसार प्रतिदिन दो सौ रुपये विभाग की ओर से दिए जायेंगे। डोर टू डोर कचरा उठाव करने वाली महिला सफाईकर्मी के साथ रिक्शा चालक भी रहेगें जो वार्ड जमादार के देखरेख में होंगे। महिला सफाईकर्मियों के द्वारा सिर्फ घरेलु गिला और सूखा कचरा उठाने का काम किया जाएगा। गीला कचरा रिक्शा में बने  हरे रंग के डब्बे में तथा सूखा कचरा ब्लू रंग के डब्बे में रखने का निर्देश दिया गया।जिससे  गीले कचरे से खाद बनाने का काम किया जायेगा। बैठक में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद के सभापति गरिमा सिकारिया उपसभापति कयूम अंसारी तथा नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर