जदयू ने पंचायत अध्यक्ष का कराया चुनाव 

बगहा / रामनगर
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ज द यू सदस्यता अभियान के बाद पंचायत  अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया चलाया जा रहा है जिसमें बिहार के सभी जिलों में प्रथम चरण में पंचायत चुनाव, द्वितीय चरण में प्रखण्ड अध्यक्ष चुनाव फिर जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है ।पंचायत चुनाव अन्तर्गत रामनगर संस्कृत विद्यालय परिसर में पीठासीन अधिकारी विजय गुप्ता व ज द यू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में  नगर अध्यक्ष का चुनाव कार्य शांतिपूर्ण माहौल में किया गया।

रामनगर में शांतिपूर्ण तरीके से ज द यू के पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ । पीठासीन पदाधिकारी विजय गुप्ता की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष के रूप मे राजेश्वर प्रसाद को क्रियाशील सदस्यों ने निर्बिरोध चुना ।राजेश्वर प्रसाद ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहे कि मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है मैं सदैव पार्टी के हितों की रक्षा करते हुए संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहूँगा ।मौके पर नगर इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम द्विवेदी,  प्रदेश महा सचिव शेख गुड्डू श्रमिक प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह,  संजय मिश्रा, अनिल पटेल, राजेश द्विवेदी  शेख हशमुद्दीन, डॉ केके पाण्डेय , इसराफिल , मोहम्मद औरंगजेब, बसन्ती देवी, हीरा साह, ललिता देवी, समेत सैकड़ों की संख्या में ज द यू के पदाधिकारी व महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर