बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों की धुनाई, मौके पर पहुँची पुलिस को बनाया बंधक
नरकटियागंज
शिकारपुर थाना अंतर्गत चमुआ पंचायत के सलेमपुर गाँव में एक मोबलीचिंग की घटना सामने आई. जिसमें डैनमारवा गाँव निवासी राजहरण डोम और कमलेश डोम दोनों जो कि रामनगर थाना अंतर्गत आते है. दोनों सलेमपुर गाँव में सूअर खरीदने आये थे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर के रूप में चिन्हित कर जबर्दस्त धुनाई कर दी गई. उसी समय ग्रामीणों द्वारा शिकारपुर थाने को सूचित किया की दो बच्चा चोरों को पकड़ा गया, घटना की सूचना शिकारपुर थाने के एएसआई चरणशंकर लाल करण सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचे. वहीँ उग्र ग्रामीणों को अपने सूझ बूझ का परिचय देते हुए मामले को शांत कराने में जुटे थे, लेकिन तभी उग्र ग्रामीण न माने और एसआई करण को बंधक बना उनके साथ हाथापाई भी की. साथ ही उग्र ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर ईट पत्थर भी बरसा डाले. फिर एसआई करण द्रारा शिकारपुर थाना को सूचित कर और दल बल की माँग की गई, और कहा कि हम लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना रखा है, फिर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दल बल भेजा. जिसके बाद सलेमपुर सहित पिपरा निवासियों द्रारा रामनगर और नरकटियागंज मुख्य मार्ग को बाधित किया गया. वहीँ शिकारपुर पुलिस के दल बल पहुँचने के बाद सुझबुझ से लोगों को समझा उक्त दोनों कथित बच्चा चोरों को शिकारपुर थाने ले आई. जिसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया. वहीँ उक्त दोनों पीड़ितों से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि हम सूअर का बच्चा खरीदने जा रहें थे तभो लोगों ने बच्चा चोर कहकर धुनाई कई दी, तथा हमारा पैसा भी छीन लिया, अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुँचती तो गाँव के हमें मार डालते. वहीँ एएसआई करण ने बताया कि हजारों की संख्या में उग्र भीड़ ने मुझे बंधक बना लिया था, किसी तरह दोनों की जान बचाकर उसे शिकारपुर थाने ले आये. वहीँ इस मामले में थानाध्यक्ष उग्र झा ने बताया कि ग्रामीणों द्रारा बच्चा चोरी के आरोप में पिटे गए पीड़ितों की छानबीन की जा रही है, जिसके उपरान्त अग्रेतर कार्यवाई की जाएगी.

Comments
Post a Comment