उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लासेज का बाल्मीकि नगर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।
बाल्मीकि नगर स्थित नदी घाटी योजना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आज उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन फीता काटकर बाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने किया। बताते चलें कि उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लासेज के साथ-साथ आज नदी घाटी योजना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री पारसनाथ तिवारी का विदाई समारोह था। बताते चलें कि पारसनाथ तिवारी कई वर्षों से इस विद्यालय के प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे जो लगभग 1 महीने पहले सेवानिवृत्त हो चुके थे उनका विदाई सम्मान समारोह का भी आयोजन विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया था। इस कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार सिंह ने किया। इस बाबत बच्चों को संबोधित करते हुए स्थानीय बाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्मार्ट क्लासेज के फायदे बच्चों को बताएं। उन्होंने बच्चों को बताया कि स्मार्ट क्लासेज से बच्चों को मानसिक और बौद्धिक विकास तीव्र गति से होगा। बच्चों को पढ़ा कर सिखाने से ज्यादा दिखाकर सिखाने में फायदा होता है। उन्होंने बच्चों को या भी संदेश दिया कि लोग कहते हैं कि कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे सरकारी विद्यालय के बच्चे की अपेक्षा ज्यादा मेधावी होते हैं लेकिन स्मार्ट क्लासेज बिहार सरकार का एक सोची-समझी क्रिया है जिससे विद्यालयों में बच्चों की मानसिक विकास ज्यादा होगा।
वहीं दूसरी ओर विदाई सम्मान समारोह में पारसनाथ तिवारी को वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया वहीं विद्यालय के सहायक शिक्षक कपिलदेव पासवान ने भी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पारसनाथ तिवारी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया सहायक शिक्षिका श्वेता कुमारी ने भी फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर पारसनाथ तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय शिक्षा उप नीति निदेशक बृजेश कुमार ओझा ने स्मार्ट क्लासेज के बारे में बच्चों एवं शिक्षकों को बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य मधुरेंद्र सिंह प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य धनेश्वर प्रसाद सिंह समाजसेवी विशेश्वर पासवान शिक्षा विभाग के निगरानी समिति के सदस्य विनय कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि उमेश श्रीवास्तव अशोक कुमार सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment