बेतिया पुलिस अधीक्षक समेत उनके 11 अधीनस्थ अधिकारियों को डीजीपी ने किया सम्मानित।

बेहतर पुलिसिंग करने तथा, अपराधियों पर नकेल कसने, समेत बेतिया पुलिस जिला में शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं अन्य कई अच्छे कार्यों के लिए ,आज पटना के नेहरू मार्ग बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन के सभागार में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा बेतिया के पुलिस अधीक्षक जयंत कांत समेत उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारी राम अयोध्या पासवान, राजेश कुमार झा ,विनय मिश्रा ,विवेक कुमार जयसवाल ,मुन्ना कुमार ,अभय कुमार ,निर्भय कुमार ,राकेश कुमार ,मनीष कुमार ,तथा संतोष कुमार को नगद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। डीजीपी द्वारा बेतिया के पुलिस अध्यक्ष समेत उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने पर पश्चिमी चंपारण जिला के बुद्धिजीवी, पत्रकार समेत कई वरिष्ठ नागरिकों ने खुशी जताई है, तथा युवा पुलिस अध्यक्ष से बहुत सारी उम्मीदें भविष्य में अच्छे करने की जताई है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर