शिक्षक दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम की रही धूम
विश्वविख्यात शिक्षाविद् एवं भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों और कोचिंग संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाने की धूम रही। मौके पर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू एवं कोचिंग सेंटरों में आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित किये और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक थे। उनकी धारणा थी कि समाज का हर आदमी शिक्षित और संगठित हो। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम अपने समाज व देश को शिक्षित बना सकते हैं। वही वरीय शिक्षक राजेश प्रसाद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों को डॉ राधाकृष्णन की जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वही वहीं कई कोचिंग संस्थाओं में छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। वही छात्र छात्राओं के द्वारा अपने गुरुजनों को उपहार देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर शिक्षक ओम प्रकाश प्रसाद मोतीचंद, नितिश्वर नाथ तिवारी विकास कुमार वर्मा राहुल कुमार चौधरी ,लिपिक हरेंद्र प्रसाद,शंभू प्रसाद सहित छात्राएं मौजूद रही।

Comments
Post a Comment