जिला के बेतिया ,नरकटियिगंज, बगहा रेलवे स्टेशनों पर खुलेगा मल्टी परपस सेवा काउंटर।
शहाबुददीन अहमद रिपोर्टर बेतिया।
जिले के बेतिया ,नरकटियागंज और बगहा रेलवे स्टेशनों पर मल्टी परपस सेवा काउंटर खुलने की सूचना प्राप्त हुई है, इस संबंध में संवाददाता को पता चला है कि समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही कलम से लेकर दवा तक यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगा ,इनके लिए रेल मंडल के समस्तीपुर सहित बेतिया, नरकटियिगंज और बगहा में मल्टीपरपज सेवा काउंटर खुलेगी।
रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार वाणिज्य विभाग की कैटरिंग इकाई की ओर से इन स्थानों पर एमपीएस के लिए एसेसमेंट रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है ,इस बाबत पूछने पर ए सी ई आर टी सी ने बताया कि सीनियर डीसीएम के मार्गदर्शन में एमपीएस के लिए रिकॉर्ड बनाया जा रहा है ,जिसके पूर्ण होने पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
इन मल्टीपरपस सेवा काउंटर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर के तहत कार्य करने के कारण इन जगहों पर कलम से लेकर दवा तक यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगा चाहे वह बच्चों के लिए दूध हो या फिर बनाए बनाया आहार, पठन-पाठन के सामान, रीसेंट के लिए मिलने वाली सामग्री भी उपलब्ध होगी जिससे यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगे।

Comments
Post a Comment