*पश्चिम चंपारण में माइक्रो फाइनेंस कंपनी स्वर्ण इंडिया   ने लगाया करोड़ों का चूना*

*पुलिस ने स्वर्ण इंडिया के कार्यालय में छापेमारी कर   कंप्यूटर बही-खाते को किया जब्त। मामले में दो लोग   गिरफ्तार दर्जनभर लोगों पर दर्ज हुई नामजद   प्राथमिकी।...*

पश्चिम चंपारण,*। बेतिया के सुप्रिया रोड में संचालित स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने पश्चिम चंपारण जिले के लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। पुलिस ने इसके कार्यालय में छापेमारी कर कंप्यूटर, बही-खाते को जब्त कर लिया है। वहीं मौके से धराए शिकारपुर के प्रकाशनगर निवासी चंद्रमोहन कुमार तथा मझौलिया के धोकराहां निवासी कुंदन कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि एफआइआर में जेल भेजे गए दोनों लोगों के अलावे राजकिशोर राय (बखरी, थाना सकरा, मुजफ्फरपुर), तुर्की ओपी के कोटवा गांव निवासी सहोदर भाई अनिल कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार तथा प्रशांत रंजन (मुजफ्फरपुर), मानवेन्द्र सिंह (शिकारपुर, पुरानी बाजार), अजय कुमार (मुजफ्फरपुर), अमरजीत (सोनवर्षा, डीह सिलौत, मनियारी), प्रभाष कुमार ठाकुर (यजुवार, मेन रोड इंदिरा बाजार, मुजफ्फरपुर), सतीश ठाकुर (पंखा टोली रमना मुजफ्फरपुर), निशा कुमारी पांडेय (बानूछापर बेतिया), रूबी कुमारी (बानूछापर), अनिल कुमार पांडेय (योगापट्टी)को नामजद किया गया है। अब तक की छानबीन में यह मालूम चला है कि उस बैंक में ग्राहकों का बचत खाता खोलकर फिक्स डिपोजिट व रेकरिंग डिपोजिट कराया जाता था। गांव-गांव में एजेंट की बहाली कर कंपनी के अधिकारियों ने करोड़ों रुपये जमा करवाए, उसके बाद उस पैसे का बंटवारा आपस में कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर