ममेरे फुफेरे दो सगे भाइयों के पूल के पास गढ्ढे में डूबने से मौत

लौरिया। प्रखंड क्षेत्र के गोबरौरा पंचायत अंतर्गत गोबरौरा मटियरीया के मध्य, पुल के पास डुबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी । घटना बुधवार देर शाम की है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे बने पुल के पास गढ्ढे के पास मछली मारने गये थे, उनके साथ साठी थाना के परसौनी निवासी बिरेन्‍द्र ठाकुर का छः वर्षीय पुत्र अंकित ठाकुर जो कि अपने मामा के घर आया था। एवं गोबरौरा निवासी विक्रम ठाकुर का पुत्र सात वर्षीय धनन्‍जय ठाकुर भी था। जब छः बजे तक दोनों बच्चे घर नही पहुंचे तो घर वाले खोज बिन शुरु किये। सात बजे के करीब पुल स्‍थित गढे से दोनो का शव बरामद हुआ। सुचना पर पहुंची लौरिया पुलिस दोनों का शव अन्‍त्‍यपरीक्षण के लिये बेतिया भेज दिया। इधर एक साथ दो बच्चों के डुबकर मरने से गांव में कोहराम मच गया ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर