सुलझाया गया जमीनी विवाद इंस्पेक्टर के पहल से 


इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा बढ़ैया टोला में नासूर बनी जमीनी विवाद को पुलिस निरीक्षक भारतेंदु प्रसाद देव की पहल पर सुलझा लिया गया है। रविवार को  इनरवा थाना में बरवा बढ़ैया टोला.और  बरवा परसौनी के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मुस्ताक आलम और कलाम मियां के बीच जमीनी विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया । साथ ही मिलकर रहने का संकल्प लिया गया। मौके पर  इंस्पेक्टर श्री देव ने लोगों को कहां की मारपीट झगड़ों से आप सभी बचे। जहां तक हो सके झगड़ा झंझट नहीं हो इसका पूरा प्रयास करें ।अगर कोई भी परिस्थिति उत्पन्न होती है तो स्थानीय पुलिस और अंचलाधिकारी से संपर्क कर  उस मसले को सुलझा लें । भूमि विवाद सहित अन्य वादों का निपटारा करने के लिए  सप्ताह के हर एक शनिवार को  सीओ और पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया जा रहा है  जिसमें आप सभी अपने  वादों का निपटारा करा सकते हैं ।मौके पर सरपंच सुरेश प्रसाद, इनरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर