भारतीय डाक भुगतान बैंक की पहली वर्षगांठ 

बेतिया पश्चिम चंपारण
भारतीय डाक भुगतान बैंक ग्राहकों की सेवा में तत्पर है। हर दिन नई नई सुविधाएं विभाग ग्राहकों को मुहैया करा रहा है उक्त बातें पश्चिम चंपारण डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक सत्यनारायण प्रसाद ने कही। वे सोमवार को भारतीय डाक भुगतान बैंक के पहली वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित बैंक कर्मियों व ग्राहकों को संबोधित कर रहे थे उन्होंने यह कहा कि भारतीय डाक भुगतान बैंक के जो भी खाते धारी हैं अपने खाते से भारत के किसी भी बैंक से जुड़े ग्राहकों के खाते में लेनदेन कर सकते हैं ।उन्होंने यह कहा कि आई पीपीबी के ग्राहक अपने खाता से बिजली बिल, टेलीफोन बिल, मोबाइल रिचार्ज ,डीटीएच रिचार्ज आसानी से कर सकते हैं। इतना ही नहीं सुकन्या समृद्धि योजना ,पीपीएफ  आदि का प्रीमियम भी आसानी से जमा कर सकते हैं ।उन्होंने यह कहा की 1 वर्ष में आईपीवी में 24186 बचत खाता खोला गया है जिसमें से 12425  एक्टिव है वही 296  करंट खाता भी खोला गया है जिसमें प्रधान डाकघर बेतिया में कार्यरत काउंटर सहित 19 उप डाकघर एवं  207 शाखा डाकघर के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान है ।मौके पर सहायक डाक अधीक्षक अरविंद प्रताप सिहं, संतोष कुमार, भारतीय डाक भुगतान बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार, रत्नेश कुमार, राजन कुमार, विनोद कुमार, पूर्व डाक कर्मचारी सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर