मोबाइल दुकान में चोरी से बाल्मीकि नगर में मचा हड़कंप।
चोरों ने उड़ाए हजारों की मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ा और मेमोरी लेकर हुए फरार।
संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।
बाल्मीकि नगर थाना की टंकी बाजार में शनिवार की रात चोरों ने मोबाइल दुकान की ताला तोड़कर हजारों की मोबाइल और नगदी लेकर चंपत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसको लेकर बाल्मीकि नगर थाने में चोरों की इस वर्दात से हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि चोरों ने बड़ी ही होशियारी से सरिया और छेनी से दुकान के दरवाजे को तोड़ और दुकान में घुसकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को थोड़ा और सीसीटीवी कैमरे के मेमोरी को भी निकाल लिया साथ ही दुकान में रखे कुछ नगदी जो लगभग ₹3000 था उसे भी लेकर फरार हो गए हैं। जब दुकान मालिक संजय कुमार पिता बाबूलाल प्रसाद ग्राम शिवपुरी कॉलोनी में आज सुबह अपने दुकान खोलने के लिए गए तो वहां का दृश्य देखकर संजय कुमार अवाक रह गए। उन्होंने दुकान की स्थिति और वहां पड़े अवतार को देखकर ही भाप लिया की हमारे दुकान में चोरी हो गई है उन्होंने अगल बगल की दुकान वालों को यथाशीघ्र बुलाकर सारी वस्तु स्थिति को दिखाया तत्पश्चात वहां भारी संख्या में लोग जुट गए। दुकान मालिक ने बिना देर किए हुए इसकी सूचना बाल्मीकि नगर थाने को दी जहां पहुंचे बाल्मीकि नगर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने दुकान में की गई चोरी की सारी जानकारियां दुकान मालिक सिली और उन्होंने कहा कि एक आवेदन लिखकर थाने में दिया जाए उसके बाद जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू होगी। थाना अधिकारी के निर्देश के अनुसार दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के ऊपर थाने में चोरी की गई सामान के बोरा के साथ आवेदन दे दिया है। ईएसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की गई सामान के बारे में एवं चोरों के बारे में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अगर पता लग जाता है तो सामान सहित चोरों को भी पकड़ लिया जाएगा। इधर गणपति मोबाइल के मालिक संजय कुमार के अनुसार लगभग 40 से 45000 की संपत्ति चोरों के द्वारा चंपत कर दी गई है। इस घटना को लेकर बाल्मीकि नगर के अन्य दुकानदारों के अंदर भी डर एवं दहशत फैला हुआ है। बताते चलें कि रात्रि के समय बाजार में किसी प्रकार की कोई रात्रि प्रहरी या पुलिस की चौकसी नहीं रखी जाती है जिसके चलते ऐसी घटनाएं होना स्वभाविक है।

Comments
Post a Comment