आग लगने से घर सहित चार मवेशी हुए खाक  

 इनरवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में रविवार की अर्धरात्रि हुई अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया। वहीं चार मवेशी जलकर स्वाहा हो गए। घटना के संबंध में दिउलिया निवासी शिवराम के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आधी रात होने के कारण लोग जब तक जगते तब तक शिवराम का घर जलकर खाक हो गया। वहीं घर में रखे अनाज, नगदी, बर्तन सहित दो गाय और दो बकरी भी अग्नि की भेंट चढ़ गये। पीड़ित शिवराम ने अंचलाधिकारी और थाना में आवेदन देकर राहत की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर