श्रद्धालुओं के बीच नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने   किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन 


नगर परिषद के सभागार में अविष्कारों के देवता भगवान विश्वकर्मा का समारोह पूर्वक पूजन किया गया। मंगलवार को आयोजित पूजन समारोह में नगर परिषद परिवार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिनके बीच नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद नप परिवार के सदस्यों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर सभापति श्रीमती सिकारिया ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि
प्राचीन ग्रन्थों के मनन व अध्ययन से यह विदित होता है कि जहां ब्रहा, विष्णु ओर महेश की वन्दना-अर्चना हुई है। वही भनवान विश्वकर्मा को भी स्मरण-परिष्टवन किया गया है। सभापति ने कहा कि " विश्वकर्मा" शब्द से ही यह अर्थ-व्यंजित होता है। वेदों में वर्णित कथ्यों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा आविष्कारों के प्रणेता व देवता माने जाते हैं। इसी कारण यांत्रिकी व अविष्कार के क्षेत्र में विस्तार व सबलता के लिए इनकी पूजा अर्चना विधि विधान से की जाती है। इस आयोजन में जुलुम साह सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका व भागीदारी रही।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर