साम्प्रदायिकता रोकने में विफल  है नीतीश सरकार -भाकपा   माले।  
 
           

दंगाइयों के साथ हो कड़ी कार्रवाई। 
 
बेतिया  बिहार 
 नीतीश सरकार सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सख्त होती तो जोकहां और नरकटियागंज में तजिया जुलूस के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव खराब नहीं होती।
    उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने प्रेस बयान जारी कर बताया। माले नेता ने कहा की नरकटियागंज और जोकहां में साम्प्रदायिक ताकतों ने सोची समझी साज़िश के तहत शांतिपूर्ण  तजिया जुलूस पर पत्थर फेंके जिससे माहौल खराब हुआ। नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों के गोद में बैठकर सरकार चला रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ। नीतीश सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में पुरी तरह विफल साबित हुई है।सांप्रदायिकत ताकतों के प्रति नरम रूख से समाज बांटने वाली काली ताकतों का मनोबल बढ़ा है।इस लिए दंगाइयों और दोषी अधिकारीयो पर ससक्त कार्यवाई हो।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर